दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

निर्वाचन संबंधी कार्यों में उल्लेखनीय योगदान हेतु दुर्ग जिले को मिला सम्मान

दुर्ग। राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर रायपुर में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता एवं निर्वाचन कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों को सम्मानित किया गया।

इस क्रम में राज्य के दुर्ग जिले का चयन प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण श्रेणी के अंतर्गत राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह सम्मान दुर्ग जिले को निर्वाचन संबंधी कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है।

राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय परिसर, रायपुर स्थित विवेकानंद सभागार में किया गया, जिसमें दुर्ग जिले की ओर से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिंह ने सम्मान ग्रहण किया।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाना तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button