खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी: पुलिस ने जारी किया अलर्ट, लोगों से भी की अपील

कुछ ही महीनों के बाद बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके साथ ही पुलिस मुख्यालय ने सूबे के सभी जिलों को अलर्ट जारी किया है। पुलिस मुख्यालय के अनुसार नेपाल के रास्ते जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी बिहार में घुसपैठ किया है…

 

 

पटना (ए)। पुलिस मुख्यालय ने सूबे के सभी जिलों को अलर्ट किया है। अलर्ट करने की वजह यह है कि पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी के नेपाल के रास्ते बिहार में घुसने की सूचना मिली है। पुलिस मुख्यालय ने तीनों आतंकियों के नाम, फोटो और  पासपोर्ट से संबंधित जानकारी साझा किया है।

पुलिस मुख्यालय ने कहा है कि आतंकियों ने बिहार में घुसपैठ की है, जिसमें रावलपिंडी का रहने वाला हसनैन अली अवान, उमरकोट का आदिल हुसैन और बहावलपुर का मोहम्मद उस्मान शामिल है। पुलिस मुख्यालय ने जिलों से कहा है कि पुलिस मुख्यालय के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार तीनों आतंकी अगस्त के दूसरे सप्ताह में काठमांडू पहुंचे थे। वहां से अगस्त के तीसरे सप्ताह में नेपाल बॉर्डर से बिहार में घुसे।

पुलिस मुख्यालय ने आशंका जताते हुए कहा है कि हो न हो ये लोग किसी बड़ी घटनाओं को अंजाम देने के फिराक में हैं। पुलिस मुख्यालय ने बिहार के सभी जिलों को स्थानीय स्तर पर खुफिया तंत्र को सक्रिय कर आसूचना संकलन करने और संदिग्ध आतंकियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई का निर्देश दिया है।

बिहार में कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस दौरान नेताओं की रैली और जनसभाएं होंगी, जिसमें आतंकी बड़ी घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं। फिलहाल राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सहित पूरे विपक्ष की वोटर अधिकार यात्रा चल रही है। इस दौरान वोटर अधिकार यात्रा में काफी भीड़ लग रही है।

ऐसे में सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह बात चिंता का विषय है कि पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी के नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे हैं। अब यह सूचना पुलिस मुख्यालय के साथ-साथ राजनीतिक पार्टियों के लिए भी चिंता का विषय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button