खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

परीक्षा में फोन के साथ पकड़े गए तो दो साल का लगेगा प्रतिबंध, CBSE ने लिया निर्णय

अगर कोई छात्र मोबाइल फोन या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ पकड़ा गया, तो उसे दो साल तक परीक्षा के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। अभी ऐसे मामलों में एक साल तक परीक्षा देने पर रोक है। यही नहीं, अफवाह फैलाने को भी अनुचित साधनों में शामिल किया गया है…

 

नईदिल्ली (ए)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में मोबाइल फोन समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल पर रोक रहेगी। अगर कोई छात्र मोबाइल फोन या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ पकड़ा गया, तो उसे दो साल तक परीक्षा के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। अभी ऐसे मामलों में एक साल तक परीक्षा देने पर रोक है। यही नहीं, अफवाह फैलाने को भी अनुचित साधनों में शामिल किया गया है।

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर किसी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण उपयोग करने या अपने पास रखने पर छात्र न केवल इस साल, बल्कि अगले वर्ष तक परीक्षा नहीं दे सकेंगे।

उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों में छात्रों की ओर से सोशल मीडिया पर परीक्षा को लेकर गलत अफवाहें फैलाने की घटनाएं सामने आती रही हैं। ऐसे में इन्हें रोकने के लिए सीबीएसई ने सोशल मीडिया पर परीक्षा को लेकर अफवाह फैलाने को भी अनुचित साधनों के नियम में शामिल किया है।

परीक्षा केंद्रों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे : सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। डॉ. भारद्वाज ने बताया कि इस बार परीक्षा में निष्पक्षता, बेहतर निगरानी और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button