खास खबरफीचर्डविविध

पाकिस्तान का टूटा घमंड, हाइब्रिड मॉडल में होगी चैंपियंस ट्रॉफी, इस शहर में होंगे भारत के मैच

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) इस नतीजे पर पहुंच गया है कि टूर्नामेंट का आयोजन हाइब्रिड मॉडल में ही किया जाएगा। वहीं, भारत अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगा…

 

नईदिल्ली (ए)। चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हाइब्रिड मॉडल में ही होगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) इस नतीजे पर पहुंच गया है कि टूर्नामेंट का आयोजन हाइब्रिड मॉडल में ही किया जाएगा। वहीं, भारत अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगा। इसकी जानकारी गुरुवार को आईसीसी के एक शीर्ष सूत्र ने पीटीआई को दी। उन्होंने कहा- गुरुवार को दुबई में अपने मुख्यालय में नए अध्यक्ष जय शाह और पाकिस्तान सहित निदेशक मंडल के बीच एक अनौपचारिक बैठक के दौरान निर्णय को अंतिम रूप दिया गया। सभी पक्षों ने सैद्धांतिक रूप से सहमति व्यक्त की है कि 2025 चैंपियंस ट्रॉफी यूएई और पाकिस्तान में आयोजित की जाएगी। भारत अपने मैच दुबई में खेलेगा। यह सभी हितधारकों के लिए जीत की स्थिति है।

चैंपियंस ट्रॉफी अगले साल फरवरी-मार्च में आयोजित की जाएगी। पाकिस्तान ने पिछले सप्ताह आईसीसी की बैठक में बहिष्कार की धमकी वापस लेते हुए हाइब्रिड मॉडल पर सहमति जताई थी और 2031 तक अपने लिए भी इसी तरह की व्यवस्था की मांग की थी। हालांकि, आईसीसी ने 2027 तक अपने सभी टूर्नामेंट के लिए हाइब्रिड मॉडल पर सहमति जताई है। इस दौरान भारत अगले साल अक्तूबर में महिला वनडे विश्व कप और श्रीलंका के साथ संयुक्त रूप से 2026 पुरुष टी20 विश्व कप की मेजबानी करेगा।

अगर हाइब्रिड मॉडल लागू नहीं होता तब भी पाकिस्तान को 2026 में भारत की यात्रा करने के लिए बाध्य नहीं होना पड़ता। सूत्र ने कहा, 2026 पुरुष टी20 विश्व कप के दौरान पाकिस्तान अपने मैच श्रीलंका में खेलेगा। चैंपियंस ट्रॉफी के हाइब्रिड मॉडल में आयोजन के कारण पीसीबी द्वारा मांगे गए मुआवजे पर अब भी विचार किया जा रहा है।

चैंपियंस ट्रॉफी का कार्यक्रम अब तक जारी नहीं हो पाया है। इसका सबसे बड़ा कारण भारत और पाकिस्तान के बीच जारी गतिरोध है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पहले ही आईसीसी को इस बात की सूचना दे दी थी कि भारतीय टीम पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेगी। वहीं, पाकिस्तान किसी भी कीमत पर हाइब्रिड मॉडल के लिए राजी होने को तैयार नहीं था।

वहीं, पिछले सप्ताह भी आईसीसी की बैठक में पाकिस्तान ने हाइब्रिड मॉडल को अस्वीकार करने का राग अलापा था। तब आईसीसी ने उन्हें अल्टीमेटम दिया था। इसके बाद पाकिस्तान को झुकना पड़ा और आईसीसी के निर्देशों को मानना पड़ा। अब उम्मीद है कि क्रिकेट की वैश्विक संस्था जल्द आगामी टूर्नामेंट के कार्यक्रम का एलान कर सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button