छत्तीसगढ़फीचर्ड

पीड़िता को बालोद से कांकेर बुलाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कांकेर। पीड़िता ने थाना कांकेर मे उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि कृष्ण कांत वघाड़े पिता रविकांत वघाड़े उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड नं.56 दल्ली राजहरा जिला बालोद ने मुझे दिनांक 20.09.2025 को कांकेर में बुलाकर मैं आपको पसंद करता हूँ एवं पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर मेरे इच्छा के विरूद्ध शारीरिक संबंध बनाया है।

पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना कांकेर मे अपराध अपराध क्रमांक 407/2025 धारा 64,115(2), बीएनएस का अपराध कायम का विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस कांकेर द्वारा त्वारित कार्यवाही करते हुए आरोपी कृष्ण कांत वघाड़े पिता रविकांत वघाड़े उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड नं.56 दल्ली राजहरा जिला बालोद को जिला रायपुर मुजगाहन से गिरफ्तार कर आरोपी को माननीय न्यायालय कांकेर में न्यायिक रिमाण्ड पर दिनांक 07.12.2025 को पेश किया गया।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर, के नेतृत्व में, सउनि सोमेन्द्र सिंह आरक्षक राकेश बघेल, रूद्र कुमार जुर्री, का अहम भूमिका रहा है।

गिरफ्तार आरोपी:-
कृष्ण कांत वघाड़े पिता रविकांत वघाड़े उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड नं.56 दल्ली राजहरा जिला बालोद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button