खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

पुलिस अधीक्षक ने दो आरक्षक को किया निलंबित, विभागीय जांच के दिए आदेश

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंगेली पुलिस अधीक्षक ने उक्त दोनों आरक्षक क्रमांक 221 राजेश ध्रुव, आरक्षक क्रमांक 323 मनोज कुमार सिंह को सस्पेंड कर रक्षित केंद्र में पदस्थ किया गया साथ ही विभागीय जांच के आदेश दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में ड्यूटी के समय नशे की हालत में होना अस्वीकार्य है…

 

 

मुंगेली। थाना चिल्फी में पदस्थ 2 आरक्षकों को वर्दी हालत में आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था। चूंकि उक्त आरक्षकों के द्वारा अनुशासित विभाग में पदस्थ रहकर विभागीय गरिमा के प्रतिकूल कार्य आचरण प्रदर्शित कर घोर अनुशासनहीनता एवं लापरवाही तथा स्वेच्छाचारिता प्रदर्शित किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने उक्त दोनों आरक्षक क्रमांक 221 राजेश ध्रुव, आरक्षक क्रमांक 323 मनोज कुमार सिंह को सस्पेंड कर रक्षित केंद्र मुंगेली में पदस्थ किया गया साथ ही विभागीय जांच के आदेश दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में ड्यूटी के समय नशे की हालत में होना अस्वीकार्य है। यह न सिर्फ विभाग की साख को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि आम जनता का भरोसा भी डगमगाता है।

उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि कर्तव्य में लापरवाही, अनुशासनहीनता या किसी भी प्रकार की गैर-जिम्मेदाराना हरकत पर सख्त कार्रवाई होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button