खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने किया सोलर प्लांट का शुभारंभ, जानिए उनका अगला प्लान?

पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने रुद्रपुर के सिडकुल में सोलर प्लांट का शुभारंभ किया। जानकारी के अनुसार सचिन जिम कॉर्बेट और कैंची धाम भी जा सकते हैं…

देहरादून (ए)। भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर गुरुवार को पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने रुद्रपुर में एक सोलर प्लांट का शुभारंभ किया। इस दौरान सचिन तेंदुलकर ने प्लांट के मैनेजमेंट से मुलाकात की और प्लांट के बारे में कई जानकारी भी ली।

बताया जा रहा है कि इसके बाद सचिन तेंदुलकर रामनगर में जिम कॉर्बेट और फिर कैंची धाम भी जा सकते हैं।

जानकारी के अनुसार, सचिन तेंदुलकर के चार दिनी इस भ्रमण में रानीखेत, अल्मोड़ा, कौसानी और मुनस्यारी भी जाने की संभावना है।

31 मार्च को उन्हें इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 7157 से 12.30 बजे वापस दिल्ली के लिए उड़ान भरनी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button