छत्तीसगढ़फीचर्ड

पेपर सुरक्षा गार्ड ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले आरक्षक को SP ने किया तत्काल प्रभाव से निलंबित

पुलिस अधीक्षक ने जिले के पुलिसिंग में कसावट लाने के लिए लगातार 03 वर्षों से एक जगह पदस्थ 16 प्रधान आरक्षकों एवं 84 आरक्षकों को जिले के अलग-अलग थाना/चौकियों में तबादला किया गया है…

 

 

जांजगीर चांपा। आरक्षक राहूल दास महंत जो रक्षित केन्द्र जांजगीर में पदस्थ है, जिसका शासकीय उ.मा. विधालय क्रमांक 02 खोखरा जांजगीर में पेपर गार्ड सुरक्षा ड्यूटी लगाया गया था। जिसके द्वारा रात्रि में पेपर सुरक्षा गार्ड ड्यूटी के दौरान लापरवाही पूर्वक ड्यूटी करना पायें जाने जाने के फलस्वरूप उसको पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबन किया गया है।

डायल 112 में ड्यूटीरत आरक्षक से अभद्रता करने वाले एक महिला सहित 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार थाना नवागढ़ पुलिस की कार्यवाही: डॉयल 112 में ड्यूटीरत आरक्षक को दिनांक 04.06.25 को ग्राम भठली में पति-पत्नी का विवाद होने की इवेंट/सूचना मिलने पर गया था। जहां आरोपी महेश द्वारा अपनी पत्नी के साथ वाद विवाद कर रहा था, जिसको डायल 112 का आरक्षक समझा रहा था। इसी बीच आरोपी द्वारा अपनी पत्नी को अश्लील गाली गलौज कर डंडा से मारने का प्रयास कर रहा था।

तभी तभी डॉयल 112 का आरक्षक द्वारा आरोपी को रोकने का प्रयास किया तब आरोपी द्वारा आरक्षक को तुम रोकने वाले कौन होते हो बोलकर गाली गलौच करते हुए अभद्रता करने लगा, वहीं पर उपस्थित आरोपी की मां गीता बाई भी बड़ा पुलिस वाला बनते हो बोल कर अश्लील गाली गलौज करने लगी जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 256/25 धारा 221,132,121, 296, 351(2),3(5) bns कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में दोनों आरोपीयो को पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी नवागढ़ एवं थाना नवागढ़ से प्र.आर. मथुरा केशी, एवं थाना स्टाफ का योगदान रहा।

आरोपी: 01. महेश यादव उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम चोरभट्टी

02. गीता बाई उम्र 50 साल निवासी ग्राम चोरभट्टी थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button