खास खबरदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पैसा देने प्रेस रिपोर्टर को सरगर्मी से ढूंढ रहा है भिलाई नागरिक सहकारी बैंक, दिए हुए पते पर कई बार जा चुके है बैंककर्मी, जानिए क्या है पूरा मामला

भिलाई। वैसे तो बैंको में हो रही समस्याओं और दुर्व्यवहार को लेकर बहुत कुछ देखने, पढ़ने और सुनने को अक्सर मिलता रहता है, मगर भिलाई का एक बैंक जो अपने खाताधारक को सरगर्मी से खोज रही है उसके जमा किए हुए पैसो को वापस करने के लिए…जी हां आपको ये खबर पढ़कर थोड़ा अजीब लगा होगा की ऐसे कैसे हो गया…आखिर कोई बैंक इतना जिम्मेदार और सक्रिय कब से हो गया है जो अपने खाता धारक के पैसे वापस करने के लिए ढूंढ रहा हो। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए खबर विस्तार से…

दरअसल भिलाई नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित, आकांक्षा भवन, सेक्टर छः भिलाई में करीब 30 साल पूर्व अनुराध विश्वकर्मा पिता कन्हैया लाल, पता महावीर कॉलोनी दुर्ग, व्यवसाय प्रेस रिपोर्टर ने सेविंग खाता खुलवाया था और पिछले एक दशक से अधिक समय हो गया है उस खाता से किसी भी प्रकार का लेनदेन नही हुआ है जबकि खाता में अच्छा खासा रकम जमा है और उसका भी ब्याज जमा हो रहा है।

आरबीआई के निर्देशानुसार जब भिलाई नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित ने अनुराध विश्वकर्मा के खाता का केवाइसी के लिए दिए गए पते पर संपर्क किया गया तो वहां से आज दिनांक तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है, ऐसे में बैंक सरगर्मी से अनुराध विश्वकर्मा को खोज रही है। कई बार बैंककर्मी दिए गए पते पर गए लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बैंक ने कई मीडियाकर्मी से जानकारी ली पर अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

ज्ञात हो कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा देश के सभी बैंकों को 1 जून 2023 से 8 सितंबर 2023 तक (100 दिन) टॉप 100 ग्राहकों को खोज कर Deaf फंड की राशि का भुगतान करने का आदेश हुआ है। पिछले 10 साल से अधिक समय से असंचालित खाताधारकों का पता लगाकर उनका जमा पैसा करना है। ऐसे खाते जिसमे एक दशक से अधिक समय तक कोई लेन देन नही हुआ है उस खाते की पूरी रकम आरबीआई के पास चली गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button