खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रुद्रपुर में चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किच्छा बाईपास मार्ग पर स्थित मोदी मैदान में रैली को संबोधित करेंगे। पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष सतर्कता बरती जा रही है। डॉग स्क्वायड ने जनसभा स्थल के आसपास सघन तलाशी अभियान चलाया। जेपीएस चौराहे से गंगापुर चौराहा तक जीरा जोन कर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को रुद्रपुर पहुंच रहे हैं। वह यहां मोदी मैदान में आयोजित भाजपा की शंखनाद रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने कमर कस ली है। इसके लिए मोदी मैदान में भव्य मंच को तैयार किया जा रहा है। जगह-जगह पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। रैली में एक लाख लोगों को लाने का लक्ष्य रखा गया है।

मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किच्छा बाईपास मार्ग पर स्थित मोदी मैदान में रैली को संबोधित करेंगे। इसको लेकर एसपीजी की निगरानी में मोदी मैदान में लोक निर्माण विभाग भव्य मंच व जनता के लिए दर्शक दीर्घा बनाई जा रही है। लोक निर्माण विभाग की ओर से मैदान को समतल कर आरबीएम डालकर रास्ते पक्के किए गए। सड़क की सफाई करने के साथ ही डिवाइडरों पर रंग रोगन किया गया।

पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष सतर्कता बरती जा रही है। डॉग स्क्वायड ने जनसभा स्थल के आसपास सघन तलाशी अभियान चलाया। जेपीएस चौराहे से गंगापुर चौराहा तक जीरा जोन कर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जगह-जगह बेरिकेडिंग कर पैरा मिलिट्री फोर्स और पुलिस कर्मी तैनात कर दिए हैं। भाजपा ने रैली में भीड़ जुटाने के लिए पूरी ताकत झोंकी हुई है। हर विधानसभा क्षेत्र से 50 बसें लाने का लक्ष्य रखा गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह सक्रिय है। सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने जनसभा के दौरान डॉक्टरों की डयूटी लगाई है। एंबुलेंस भी तैनात की गई हैं। जिला चिकित्सालय को मेडिकल कंटीजेंसी हॉस्पिटल बनाया गया है।

जहां सर्जन, एनेस्थेटिस्ट, कॉर्डियोलॉजिस्ट, न्यूरो सर्जन समेत डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों को अमला डयूटी पर रहेगा। जनसभा स्थल पर मेडिकल रिलीफ पोस्ट बनाई गई है। यहां दो डॉक्टर, एक-एक फार्मासिस्ट और स्टाफ नर्स की ड्यूटी रहेगी। इसके अलावा हैलीपेड, मोदी मैदान व एक फील्ड में एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस और पीएम मोदी के आगमन के दौरान तय रूटों पर तीन बेसिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस की ड्यूटी लगाई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button