छत्तीसगढ़फीचर्ड

बांझ बोलकर ताना मारने से परेशान होकर महिला ने लगाई फांसी, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले आरोपी गिरफ्तार

आरोपी द्वारा अपने भाई बहू की संतान नही होने पर तुम बांझ हो बोलकर ताना मारता था…बांझ बोलकर ताना मारने से परेशान होकर मृतिका रेखा बाई नेताम ने अपने घर कमरा के म्यार में गमछा से फांसी लगाकर किया आत्महत्या अपराध पंजीबध्द होने के बाद से था आरोपी फरार…

मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी। दिनांक 01.09.2022 को सूचक निर्मल नेताम पिता स्व. अंजोरी राम नेताम उम्र 48 साल साकिन बिटेझर के रिपोर्ट पर थाना खडगांव में मर्ग क्र. 37/23 धारा 174 जा.फौ. कायम कर जांच कार्यवाही में लिया गया। मर्ग जांच दौरान ज्ञात हुआ कि मृतिका रेखा बाई नेताम को बच्चा नहीं होने से बांझ हो बोलकर आरोपी प्रेमसिंह नेताम पिता स्व. अंजोरी राम नेताम उम्र 53 साल सा. बिटेझर द्वारा उलाहना / ताना मारकर प्रताडित करता था। आरोपी की दुष्प्रेरणा से मृतिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

जाँच पर अपराध धारा 306 भादवि. का घटित होना पाये जाने से अपराध क्र. 84/23 धारा 306 भादवि. कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। मामला गंभीर प्रकृति का होने से पुलिस अधीक्षक जिला मोहला-मानपुर-अं.चौकी रत्ना सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला एवं पुलिस अनु० अधि0 मानपुर मयंक तिवारी के मार्गदर्शन एवं थाना खडगांव प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार यादव के नेतृत्व में आरोपी की पतासाजी हेतु टीम गठित किया गया।

आरोपी के सकुनत से फरार था, घर आने की सूचना मिलने पर आरोपी प्रेमसिंह नेताम पिता स्व. अंजोरी राम नेताम जाति गोड़ उम्र 53 साल ग्राम बिटेझर थाना खडगांव जिला मोहला मानपुर अं०चौकी को अभिरक्षा में लिया गया, जिसे पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करने पर दिनांक 30.11.2023 के 14:00 बजे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय अं०चौकी में पेश किया गया माननीय न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी करने पर जिला जेल राजनांदगांव निरूध्द किया गया।

उक्त प्रकरण में आरोपी की पतासाजी हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार यादव, सहा. उप निरी. गंगसाय किरंगे, प्र. आर. 1695 रमेश कोरेटी, आर0 1291 संतोश ठाकुर, आर. 1458 महेश मेरिया की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button