खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों के साथ लेंगे भारत- ऑस्ट्रेलिया मैच का आनंद, पुलिस ने की सुरक्षा के तगड़े इंतजाम

रायपुर। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एक दिसंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 मैच खेला जाएगा। मैच देखने मुख्यमंत्री भूपेश सहित सभी 90 कांग्रेस प्रत्याशी भी स्टेडियम जाएंगे। यह सीरीज का चौथा मैच है। अगर भारत यह मैच जीत जाएगा तो सीरीज भी जीतेगा। इस बीच, दोनों टीमों के खिलाड़ी कल शाम रायपुर पहुंच गए हैं और आज स्टेडियम में दोनों देशों के खिलाड़ी अभ्यास करेंगे। दोनों टीमों के लिए समय अलग-अलग निर्धारित किया गया है। ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ी दोपहर 12 बजे अभ्यास करने पहुंचेंगे, तो वहीं भारतीय टीम शाम 4 बजे अभ्यास करने के लिए पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव समेत कांग्रेस के तमाम कांग्रेस प्रत्याशी मैच देखने जाएंगे। सभी के लिए टिकटों की व्यवस्था कर ली गई है। इस मैच को देखने के लिए सभी प्रत्याशियों के साथ कई वरिष्ठ नेता भी पहुचेंगे। मैच देखने के लिए सीएम-डिप्टी सीएम के अलावा मंत्री रविन्द्र चौबे, मो. अकबर समेत सभी मंत्री होंगे। इनके अलावा कई वरिष्ठ नेता भी इसे पहुचेंगे, जिनमें सत्यनारायण शर्मा, राजेंद्र तिवारी जैसे नाम शामिल हैं। इसके लिए सभी प्रत्याशियों और नेताओं को जानकारी दे दी गई है।

इधर खिलाड़ियों के लिए होटल से स्टेडियम पहुंचने के लिए कड़ी सुरक्षा के व्यवस्था का इंतजाम किए गए हैं। वहीं मैच का लुफ्त उठाने क्रिकेट प्रेमियों ने बड़ी संख्या में टिकट खरीदी है। इधर रायपुर में होने वाले क्रिकेट मैच को लेकर क्रिकेट के प्रति लोगों में गजब का खुमार है।

रायपुर स्टेडियम में खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा 1 हजार से ज्यादा के फोर्स के हाथों है। क्रिकेट स्टेडियम में खिलाड़ियों के साथ दर्शकों की सुरक्षा का भी ध्यान रखने के लिए पूरी प्लानिंग की गई है। 2 आईजी, 3 डीआईजी, 10 एसपी और कमांडेंट स्तर के अफसर, 30 एडिशनल एसपी समेत 75 टीआई मिलाकर करीब 1000 की संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। स्टेडियम में बैरिकेडिंग का काम भी पूरा हो चूका है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में स्टेडियम समेत खिलाड़ियों के आने जाने वाले रूट में सीसीटीवी कैमरे की भी नजर रहेगी। मैच के लिए 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इससे कंट्रोल रूम में बैठकर सभी जगहों पर नजर रखी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button