फीचर्डविविध

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के घर में घुसकर तोड़ा 7 साल पुराना घमंड, 2024 की हार का लिया जबरदस्त बदला

भले ही यह जीत न्यूजीलैंड की उस ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत के बिल्कुल बराबर न मानी जाए, और न ही इससे कीवी टीम को उतनी गहरी तकलीफ हो जितनी उस वक्त भारतीय फैंस को हुई थी, लेकिन भारतीय खेमे में इस जीत से जबरदस्त उत्साह है…

 

नईदिल्ली (ए)। साल 2024 में जब न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर आई थी, तो उसने भारतीय क्रिकेट के इतिहास के सबसे सुनहरे दौर पर ब्रेक लगा दिया था। उस समय कीवी टीम ने भारत के घरेलू टेस्ट क्रिकेट में लगातार 12 साल और 18 सीरीज तक चले आ रहे अजेय सिलसिले को खत्म कर दिया था। अब भारतीय टीम ने भी बिल्कुल उसी अंदाज में पलटवार करते हुए न्यूजीलैंड का घमंड तोड़ दिया है। भारत ने न्यूजीलैंड को उसी की धरती पर वनडे सीरीज में मात देकर लगातार 7 साल और 11 द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतने के उनके शानदार सिलसिले को रोक दिया है।

भले ही यह जीत न्यूजीलैंड की उस ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत के बिल्कुल बराबर न मानी जाए, और न ही इससे कीवी टीम को उतनी गहरी तकलीफ हो जितनी उस वक्त भारतीय फैंस को हुई थी, लेकिन भारतीय खेमे में इस जीत से जबरदस्त उत्साह है। टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के लिए यह पल बेहद खास है। बतौर मुख्य कोच घर से बाहर यानी विदेशी जमीन पर यह उनकी पहली द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीत है। दिलचस्प संयोग यह है कि इससे पहले न्यूजीलैंड को अपने घर में आखिरी वनडे सीरीज हार भी साल 2019 की शुरुआत में भारत के खिलाफ ही 1-4 के अंतर से मिली थी।

इस सीरीज से पहले न्यूजीलैंड ने अपने घरेलू मैदान पर लगातार 11 द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती थीं, जिसका विजयी रथ अब भारत ने रोक दिया है।

आपको बता दें कि घरेलू जमीन पर लगातार सबसे ज्यादा द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतने का विश्व रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के नाम है, जिसने 2002 से 2009 के बीच लगातार 17 सीरीज जीती थीं। इस सूची के प्रमुख आंकड़े इस प्रकार हैं…

  • 17 सीरीज: दक्षिण अफ्रीका (2002-2009)
  • 11 सीरीज: न्यूज़ीलैंड (2019-2025) – आज यह सिलसिला टूट गया है।
  • 9 सीरीज: इंग्लैंड (2016-2020)
  • 9 सीरीज: वेस्ट इंडीज़ (1981-1990)
  • 8 सीरीज: दक्षिण अफ्रीका (2013-2017)
  • 8 सीरीज: न्यूज़ीलैंड (2015-2017)
  • 8 सीरीज: श्रीलंका (2023-2025)

माउंट माउंगानुई में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने 210 रनों के छोटे लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव कर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया। भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए वनडे मुकाबलों में यह तीसरा सबसे कम स्कोर है, जिसका सफलतापूर्वक बचाव किया गया है। इसके पहले भारत के गेंदबाजों ने 1980 में पर्थ में खेले गए मुकाबले में 163 रनों का बचाव किया था। साथ ही साथ 1986 में 190 रनों का बचान लॉन्सेस्टन में खेले गए मैच में कर डाला था।

ये है आंकड़ों का रिकॉर्ड

  • 163 रन: पर्थ, साल 1980
  • 190 रन: लॉन्सेस्टन, साल 1986
  • 210 रन: माउंट माउंगानुई, साल 2026
  • 216 रन: नेपियर, साल 2009
  • 221 रन: शारजाह, साल 1998
  • 222 रन: वेलिंगटन, साल 1990

भारतीय टीम ने साल 2015 के बाद से अब तक सिर्फ तीन बार ही वनडे क्रिकेट में 225 रनों से कम के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया है। माउंट माउंगानुई में 209 रनों पर ऑल-आउट होने के बावजूद टीम इंडिया ने जीत हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

ये हैं 2015 के बाद भारत के 3 शानदार प्रदर्शन

  • 209 ऑल-आउट: बनाम न्यूज़ीलैंड, माउंट माउंगानुई- 2026
  • 213 ऑल-आउट: बनाम श्रीलंका, कोलंबो (RPS), एशिया कप 2023
  • 224/8 रन: बनाम अफ़गानिस्तान, साउथेम्प्टन, विश्व कप 2019

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button