दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग कलेक्टर का फर्जी आदेश तैयार कर आबकारी कार्यालय से जप्त मोटर साइकल छुड़ाने पहुंचे दो आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। थाना भिलाई भट्ठी पुलिस द्वारा कलेक्टर दुर्ग के नाम से फर्जी एवं कूटरचित शासकीय आदेश तैयार कर आबकारी कार्यालय से जप्त मोटरसाइकिल छुड़ाने का प्रयास करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने AI की सहायता से फर्जी आदेश तैयार कर उसे वास्तविक शासकीय आदेश के रूप में प्रस्तुत किया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोबाइल एवं फर्जी दस्तावेज जप्त किए हैं।

दिनांक 14.11.2026 को प्रार्थी भोजराम रत्नाकर द्वारा थाना भिलाई भट्ठी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 14.11.2026 को जय कुमार आडिल एवं युगल किशोर शर्मा, दोनों आबकारी नियंत्रण कक्ष, सेक्टर-01 भिलाई पहुंचे थे। दोनों आरोपियों द्वारा वर्ष 2025 के आबकारी प्रकरण में जप्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 B 15687 (होंडा HF डिलक्स) को सुपुर्दनामा में प्राप्त करने के लिए कलेक्टर दुर्ग के नाम से जारी एक आदेश प्रस्तुत किया गया।

आबकारी कार्यालय में प्रस्तुत आदेश के परीक्षण एवं सत्यापन के दौरान उक्त दस्तावेज फर्जी एवं कूटरचित पाया गया। इस पर थाना भिलाई भट्ठी में आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने AI की सहायता से कलेक्टर दुर्ग के नाम से फर्जी आदेश तैयार कर आबकारी कार्यालय में प्रस्तुत करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन एवं फर्जी आदेश की प्रति जप्त की गई। दोनों आरोपियों को दिनांक 14.11.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

आरोपी का नाम: 1. जय कुमार आडिल उर्फ पप्पू, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम मोहरेंगा, सतनामी पारा, थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग।

2. युगल किशोर शर्मा उर्फ राजा, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम मोहरेंगा, थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग।

जप्त सामग्री: घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और कलेक्टर दुर्ग के नाम से तैयार फर्जी एवं कूटरचित आदेश की प्रति।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button