दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बीएससी नर्सिंग में एडमिशन दिलाने के नाम पर 7.91 लाख रुपए ठगने वाला आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

दुर्ग। प्रार्थी रेवाराम साहू ग्राम बेलहारी थाना रानीतराई का दिनांक 02/10/2019 को रिपोर्ट दर्ज कराया की इनकी पुत्री को बीएससी नर्सिंग में एडमिशन दिलाने के नाम पर आरोपी मोबाइल नंबर 9163852930 का धारक द्वारा प्रार्थी से दिनांक 21/06/2019 से 16/08/2019 तक अलग अलग बैंक अकाउंट में कुल 7,91,000/- रुपए जमा कराकर प्रार्थी के साथ धोखाधड़ी किया था और घटना पश्चात मोबाइल बंद करके फरार हो गया था।

रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया थ विवेचना दौरान आरोपी के पतासाजी के संबंध में मोबाइल नंबर और घटना में प्रयुक्त बैंक अकाउंट नंबर का डिटेल प्राप्त किया गया तथा आरोपी का तलाश किया जा रहा था।

विवेचना क्रम में आरोपी का पता पश्चिम बंगाल हुगली जिला में पाए जाने पर थाना रानीतराई से टीम भेजा गया था आरोपी अनूप घोष को पश्चिम बंगाल में गिरफ्तार कर आज ट्रांजिट रिमांड लाकर जुडिशल रिमांड पर जेल भेजा गया है अन्य आरोपी का पतासाजी किया जा रहा है।

नाम आरोपी: आरोपी अनूप घोष पिता सोलेन घोष 42 साल पता ग्राम गोरंगपुर थाना भद्रेश्वर पोस्ट बीघाटी जिला हुगली (पश्चिम बंगाल)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button