छत्तीसगढ़फीचर्ड

बीमारी दूर करने के नाम पर महिला को बुलाया, रात में छेड़छाड़ करने पर आरोपी गिरफ्तार

पूजा पाठ करते करते रात्रि होने से तीनों वही मंदिर के कुटिया में रुके थे। तब आरोपी द्वारा सोये हुये पीडिता के साथ गलत नियत से छेडछाड कर जबरदस्ती करने की कोशिश किया गया…

 

राजनांदगांव। दिनांक 22/11/2024 को पीडिता महिला अपने पति व पूत्र के साथ मंदिर में पूजा करने गये थी। पीडित महिला एक साल से हाथ पैर दर्द से परेशान थी। आरोपी द्वारा महिला से पूजा पाठ कर बीमारी दूर करने की बात कहने पर महिला अपने पति व अपने पूत्र के साथ पूजा पाठ करने मंदिर आयी थी।

पूजा पाठ करते करते रात्रि होने से तीनों वही मंदिर के कुटिया में रुके थे। तब आरोपी द्वारा सोये हुये पीडिता के साथ गलत नियत से छेडछाड कर जबरदस्ती करने की कोशिश किया गया। पीडिता के जगने पर आरोपी बीमारी दूर कर रहा हूं कहकर जोर जबरदस्ती करने लगया।

महिला द्वारा विरोध किया एवं जोर से आवाज देकर अपने पति को उठाकर घटना के बारे में बताई। दिनांक 23/11/2024 को पीडिता द्वारा थाना में लिखित आवेदन पत्र दिया जिस पर थाना घुमका के द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण महिला संबंधित होने से उक्त घटना क्रम की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दो गई।

जिस पर प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी डोंगरगांव दिलीप सिसोदिया के निर्देशन में थाना प्रभारी घुमका निरीक्षक बसंत कुमार बघेल के नेतृत्व में तत्काल घुमका पुलिस के द्वारा आरोपी को ग्राम पटेवा से दिनांक 24/11/2024 को गिरफतार कर माननीय न्यायालय राजनांदगांव के समक्ष रिमाण्ड हेतु पेश किया गया बाद आरोपी को जेल भेजा गया।

नाम आरोपी- टुमन लाल पाल पिता स्व० झाडुराम पाल उम्र 61 वर्ष निवासी ग्राम पटेवा थाना घुमका जिला राजनांदगांव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button