छत्तीसगढ़फीचर्ड

ब्रिटिश कालीन ऐतिहासिक नल की चोरी करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, अपराध दर्ज होने 24 घंटे भीतर हुई गिरफ्तारी

रायपुर। प्रार्थी सुधीर भट्ट ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह जोन क्रमांक 04 नगर पालिक निगम रायपुर में उप अभियंता के पद पर पदस्थ है। दिनांक 27.07.2023 को समाचार पत्र में बैरन बाजार स्थित फौव्हारा चौक से ऐतिहासिक नल की चोरी की सूचना प्राप्त हुई है। प्रार्थी द्वारा निरीक्षण करने पर उक्त सूचना को सही पाया गया है। किसी अज्ञात आरोपी द्वारा दिनांक 26.07.2023 की दरम्यानी रात्रि बैरन बाजार स्थित फौव्वारा चौक में लगा हुआ ब्रिटीश कालीन ऐतेहासिक नल चोरी कर लिया गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 319/23 धारा 379, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

चोरी की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली योगेश साहू द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी तथा आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपियों की पजासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करते हुए प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पजासाजी हेतु मुखबीर भी लगाये गये।

इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपी के संबंध में महत्वूपर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा देवार डेरा तेलीबांधा निवासी गुरूमेन्द्र कुल्हरिया उर्फ मुचरू की पतासाजी कर पकड़ा गया।

घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर गुरूमेन्द्र कुल्हरिया उर्फ मुचरू द्वारा अपने अन्य साथी मनीष देवार उर्फ दोदरू, करण कुल्हरिया, लक्ष्मी नारायण पटेल एवं गोलू देवार के साथ मिलकर ब्रिटिश कालीन ऐतेहासिक नल की चोरी करने की घटना को अंजाम देने के साथ-साथ बिक्री करने की नियत से उसे छोटे टुकड़ो में तोड़कर बांट लेना बताया गया। जिस पर घटना में संलिप्त आरोपी मनीष देवार उर्फ दोदरू, करण कुल्हारिया, लक्ष्मी नारायण पटेल एवं गोलू देवार की भी पतासाजी कर पकड़ा गया।

पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का ब्रिटिश कालीन ऐतेहासिक नल के टूकड़े जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी-

01. गुरूमेन्द्र कुल्हरिया उर्फ मुचरू पिता रामसगगुवन उम्र 36 साल निवासी देवार डेरा सुभाष नगर तेलीबांधा रायपुर।

02. मनीष देवार (मरकाम) उर्फ दोदरू पिता बहादुर मरकाम उम्र 34 साल निवासी देवारडेरा तेलीबांधा सुभाष नगर रायपुर।

03. करण कुल्हरिया पिता रामसगुवन कुल्हरिया उम्र 19 साल निवासी देवारडेरा तेलीबांधा सुभाष नगर रायपुर।

04. लक्ष्मीनारायण पटेल पिता गणेश पटेल उम्र 26 साल निवासी देवारडेरा तेलीबांधा सुभाष नगर रायपुर।

05. गोलू देवार पिता महेश देवार उम्र 33 साल निवासी देवारडेरा तेलीबांधा सुभाष नगर रायपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button