देश-दुनियाफीचर्डविविध

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे आज, जानिए कब शुरू होगा मैच और किस पर होगा सीधा प्रसारण?

आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार यह मैच शाम सात बजे शुरू होगा…

नईदिल्ली (ए)। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच आज खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समय के अनुसार शाम सात बजे से शुरू होगा. दोनों टीमें आज बारबाडोस के केंसिंगटन ओवल में भिड़ेंगी. टीम इंडिया टेस्ट सीरीज की तरह वनडे सीरीज में भी विजयी शुरुआत करना चाहेगी. वहीं मेज़बान टीम की नजरें भी जीत के साथ सीरीज की शुरुआत करने पर रहेंगी।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ हेड टू हेड रिकॉर्ड के बारे में बात की जाए तो अब तक दोनों टीमों के बीच 139 मैच खेले जा चुके हैं. इसमें से वेस्टइंडीज की टीम ने 63 जबकि भारत ने 70 मैचों को अपने नाम किया है. वहीं 2 मुकाबले बराबरी पर खत्म हुए जबकि 4 मैचों का कोई परिणाम नहीं निकल सका।

पिच रिपोर्ट बारबाडोस के केंसिंगटन ओवल में जब पिछले साल न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज खेली गई थी तो काफी लो स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले थे. वहीं पिच से तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिली थी. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी।

लाइव ब्रॉडकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच का टीवी पर प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर होगा. वहीं इस मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप और फैनकोड एप पर होगी।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और उमरान मलिक।

वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग इलेवन- ब्रेंडन किंग, काइल मेयर्स, कीसी कार्टी, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड, ओशाने थॉमस, अल्जारी जोसेफ, केविन सिंकलेयर और यानिक कैरियह।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button