दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई इस्पात संयंत्र के अनफिट आवासों से अवैध कब्जाधारियों को किया बेदखल

भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग के प्रवर्तन अनुभाग द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन की संम्पत्तियों (भूमि एवं आवासों) से अवैध कब्जाधरियों की बेदखली तथा कब्जा हटाने का कार्य प्रमुखता से किया जाता है। प्रवर्तन अनुभाग द्वारा भिलाई टाउनशिप के आवासों में अवैध कब्जाधारियों के विरूध्द वृहत स्तर पर बेदखली कार्यवाही लगातर जारी है।

इसी क्रम में 05 दिसम्बर 2024 को प्रवर्तन अनुभाग की टीम द्वारा सेक्टर-05 के सड़क न.-06 के ब्लाॅक क्रमांक 01 तथा 02 के अवैध कब्जाधारियों से आवास को खाली कराया गया। इस दौरान कुल 22 आवासों के अवैध कब्जाधारियों को बेदखल कर आवासों को कब्जामुक्त कराया गया।

उल्लेखनीय है कि उपरोक्त आवासों को संयंत्र प्रबंधन द्वारा निवास हेतु अनफिट घोषित किया गया है। इसमें निवास करना जोखिम भरा हो सकता है तथा जान-माल के नुकसान की भी संभावना है। प्रबंधन द्वारा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसमें निवासरत लायसेंसी आबंटियों को अन्यत्र आवास आबंटित कर शिफ्ट किया जा चुका है।

इन खाली आवासों में अवैध कब्जाधारियों द्वारा कब्जा कर उपयोग किया जा रहा था। इनमें से कुछ लायसेंस आबंटियों द्वारा अन्यत्र आवास आबंटित होने के बावजूद अनफिट आवास को अनाधिकृत रूप से कब्जे में रखा गया था। प्रवर्तन अनुभाग द्वारा इस सभी अवैध कब्जाधारियों पर बेदखली कार्यवाही करते हुए दुबारा कब्जा होने से बचाने इन अनफिट आवासों के खिड़की दरवाजे इत्यादि को निकाला दिया गया है।

प्रवर्तन अनुभाग द्वारा 04 दिसम्बर 2024 को भी सेक्टर-06 एवेन्यू तथा अन्य सेक्टर्स से 15 आवासों से कब्जाधारियों से आवास को खाली कराया गया। इस प्रकार की गई कार्यवाही के तहत कुल 37 आवासों को कब्जामुक्त कराया गया है। सेक्टर-05 में अवैध कब्जेधारियों के विरुद्ध कार्यवाही कर 22 बीएसपी आवासों से अवैध कब्जेधारियों को बेदखल किया गया।

प्रवर्तन अनुभाग द्वारा आगे भी संयंत्र के आवासों में निवासरत अवैध कब्जाधारियों के विरूध्द निरन्तर बेदखली की कार्यवाही जारी रहेगी। विदित हो कि प्रवर्तन अनुभाग द्वारा विशेष अभियान चलाकर विगत जुलाई माह में सेक्टर-06 के 611 अवैध कब्जाधारियों पर बेदखली कार्यवाही की गयी थी।

भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन अवैध कब्जा कर निवासरत सभी अवैध कब्जेधारियों को निर्देशित करती है कि अगर वें कार्यवाही से बचना चाहते हैं तो तत्काल अपने आवास को स्वतः रिक्त कर देवे, अन्यथा उन पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button