खास खबरदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई 3 थाना में बजरंगी को पीटने का आरोप: भाजपा विधायक, जिला अध्यक्ष समेत सैकड़ों भाजपाइयों ने घेरा थाना, सभापति सहित अन्य के खिलाफ FIR दर्ज

भिलाई 03। बीते 24 अगस्त को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व उनके सुरक्षा कर्मियों से दुर्व्यवहार मामले में बड़ा विवाद सोमवार की रात को हो गया। आरोप है कि भिलाई चरोदा निगम सभापति कृष्णा चंद्राकर ने मामले में बजरंगदल कार्यकर्ता अमित लखवानी को नगर पालिका के पास स्थित जिम के पास से पकड़कर भिलाई-तीन थाने लाकर पुलिस के सामने ही उसकी पिटाई कर दी। इसकी जानकारी लगते ही भाजपाई भड़क गए और थाने का घेराव कर दिया।

देर रात तक पुरानी भिलाई थाना परिसर में विवाद स्थिति बनी रही। वहीं हंगामें के बाद सभापति के विरुद्ध पुलिस ने देर रात अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की जानकारी होते ही वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन व भाजपा जिलाध्यक्ष महेश वर्मा सहित अन्य भाजपा नेता मौके पर पहुंच गए थे। स्थिति को देखते हुए अन्य थानों व पुलिस लाइन से अतिरिक्त बल बुला लिया गया था।

सोमवार की शाम सभापति कृष्णा चंद्राकर अन्य कांग्रेस नेताओ के साथ थान पहुंचे थे। वहां उन्होंने मामले में अब तक की गई गिरफ्तारी की जानकारी थाना प्रभारी से ली।  आरोप है की इसके बाद सभापति कृष्णा चंद्राकर वहां से निकले और कुछ देर में ही बजरंग दल के एक कार्यकर्ता को पकड़ कर लाया।

भाजपा का आरोप है कि उक्त युवक को सभापति पीटते हुए थाने लाए। इसकी जानकारी लगते ही रात में भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। सैकड़ों कार्यकर्ता वहां पहुंच गए और सभापति के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। अपराध दर्ज होने के बाद भाजपा कार्यकर्ता वहां से हटे।

ज्ञात हो कि बीते 24 अगस्त को दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद बजरंग दल के लोग सिरसा गेट पर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का काफिला दुर्ग के लिए रवाना हो रहा था। प्रदर्शन के चलते चौक पर लगे जाम को देखकर पूर्व सीएम बघेल प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे तो प्रदर्शनकारियों ने उग्र होकर उनके खिलाफ ही नारेबाजी शुरू कर दी। इसके साथ ही भूपेश बघेल व उनके सुरक्षा कर्मियों के साथ झूमाझटकी भी हुई थी।

इस घटना को कांग्रेसियों ने बड़ा मुद्दा बनाया और पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक बताते हुए जमकर आक्रोश व्यक्त किया। साथ ही एसपी जितेंद्र शुक्ला से मिलकर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की थी। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि 48 घंटे के भीतर आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं की जाती तो वे मंगलवार को भिलाई-3 में प्रदर्शन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button