दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

महापौर निर्मल कोसरे ने पेश किया तीसरा बजट, भिलाई चरोदा निगम का 251.27 करोड़ का बजट हुआ पेश

भिलाई 3। नगर पालिका निगम भिलाई चरोदा के महापौर निर्मल कोसरे ने बुधवार को अपने कार्यकाल का तीसरा बजट पेश किया। महापौर निर्मल कोसरे ने 5.71 करोड़ रुपए के लाभ का बजट पेश किया।

बजट बहस के दौरान नल जल योजना, डबरापारा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रेलवे कॉलोनी में सफाई व्यवस्था खराब होने के मामले पर नेता प्रतिपक्ष रामखिलावन वर्मा, उप नेता प्रतिपक्ष चंद्रप्रकाश पांडेय और सचेतक तुलसी ध्रुव ने शहर सरकार को को घेरा।

वही सत्ता पक्ष ने 22 फरवरी को मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या दान योजना में भिलाई चरोदा निगम के 45 जोड़ों का पंजीयन और तेल, हल्दी चढने के बाद भी शादी नहीं होने पर विपक्ष और राज्य सरकार को घेरा। दोनों पक्षों में नोक झोंक के बाद बजट को ध्वनि मत से पास किया गया।

भिलाई चरोदा नगर निगम में अखलोरडीह, विश्वबैंक कॉलोनी, बजरंग पारा, गांधी नगर, डबरापारा, एकता नगर, मोरीद, जी केबीन, उत्तर वसुंधरा नगर, सिरसा भाठा हमेशा पानी की समस्याएं रहती हैं। इसे दूर करने के लिए विश्व बैंक कॉलोनी और अकलोरडीह में 1.61-1.61 करोड़ रुपए की लागत से दो ओवर हैड टैंक बनाए जाएंगे।

विश्वबैंक कॉलोनी में ही 2.50 करोड रुपए की लागत से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा। सिरसा चौक, सिरसा गेट, चरोदा हनुमान मंदिर और उमदा में त्रिसंगम चौक पर 50 लाख रुपए की लागत से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। 1.19 करोड़ की लागत से सर्वसुविधा युक्त, इंटरनेट कनेक्टेड ई लाइब्रेरी बनाई जाएगी।

बजट के दौरान सभापति कृष्णा चंद्राकर, नेता प्रतिपक्ष रामखिलावन वर्मा, चंद्रप्रकाश पांडेय, तुलसी ध्रुव, भारती राम सूर्यवंशी, सांसद प्रतिनिधि विपीन चंद्राकर, मोहन साहू, डे साहब वर्मा, आयुक्त दशरथ सिंह राजपूत, लिंगेश्वर राव, पीआरओ विकाश त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और निगमकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button