दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई नगर कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने सेक्टर 8 सेक्टर, 1 सेक्टर, 9 सेक्टर, 7 और वार्ड 49 में ​निकाली विश्वास यात्रा

भिलाई। ​भिलाई नगर कांग्रेस के प्रत्याशी विधायक देवेंद्र यादव आज सेक्टर, 8 सेक्टर 1, सेक्टर 9, सेक्टर 7 और वार्ड 49 में ने विश्वास यात्रा निकाले। जहां उनकी यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। उनके मिलने के लिए हजारों की संख्या में बड़े बुजुर्ग, माताएं-बहनें और हजारों की संख्या में युवा व बच्चे भी शामिल हुए। कई जगह पर श्री यादव का लोगों ने स्वागत किया। पुष्प अर्पित किए और विजय तिलक लगाकर आरती उतार कर माताओं और बहनों ने श्री यादव को जीत का आशीर्वाद ​दिया। सुबह जब सेक्टर 8 में यात्रा निकाली ​गई तो पूरा सेक्टर 8 श्री यादव के साथ पूरे विश्वास के साथ खड़ा रहा।

इस ​अवसर पर श्री यादव ने कहा कि जनता की प्रेम और विश्वास ही हमारी असली पूंजी है। भाजपाई जो अबतक हमारे प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के योजनाओं की बूराई कर रहे थे और अब तक चुनाव आया तो हमारे नेता की योजनाओं को ही कॉपी पेस्ट करके अपने संकल्प पत्र में शामिल कर लिए है। ठीक है, जिसे जो काम आता है। वह वही करेगा। योजनाओं को कॉपी पेस्ट तो भाजपा कर ली है लेकिन जनता ​के प्रति सच्ची श्रद्धा, प्रदेश के विकास के लिए निष्ठा और कर्मठता, वो इच्छा शक्ति कहा से लाएंगे।

जनता को लूभाने संकलप पत्र तो जारी कर लिए पर जनता के दिलो में भरोसा नहीं ला पाएंगे। क्योकि जो किसान, युवा, माताएं बहनों ने 15 साल भाजपा को अपना अमूल्य वोट दिया। उस भाजपा ने 15 साल में ना ही कर्ज माफी की, ना ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उन्हे रोजगार देने कोई प्रयास नहीं किया। शिक्षित युवा बेरोजगारों के लिए कोई पहल नहीं की और अब जब कांग्रेस सरकार प्रदेश हित में किसान, युवा, महिलाओं के हित में काम कर रही है तो भाजपा नेताओं के पेट में दर्द हो रहा है। पर चिंता की बात नहीं है।

जनता को भूपेश पर पूरा भरोसा है और जनता के आशीर्वाद से फिर से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। और हम ​इस बार केजी से लेकी पीजी तक एजुकेशन पूरी तरह से फ्री कर देंगे। मतलब अब गरीब का बच्चा भी डॉक्टर और इजीनियरिंग बन सकेंगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button