खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और उसके सहयोगी का यूपी पुलिस ने झांसी में किया एनकाउंटर, दोनो पर था 5-5 लाख का ईनाम

उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी अतीक अहमद के बेटे अशद का झांसी में एनकाउंटर हो गया है. उसके साथ एक शूटर को भी ढेर कर दिया है…

झांसी (ए)। उमेश पाल हत्याकांड में फ़रार माफ़िया अतीक़ अहमद के बेटे असद और उसके सहयोगी गुलाम को यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया. दोनों पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था. इनका एनकांउटर झांसी में किया गया. एसटीएफ के दावा है कि इनके पास से विदेशी हथियार बरामद हुए हैं।

इस एनकाउंटर के संबंध में यूपी पुलिस ने जानकारी दी कि असद पुत्र अतीक अहमद और गुलाम पुत्र मकसूदन, दोनों प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में वॉन्टेड थे. इन दोनों ने आरोपियों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था. झांसी में डीएसपी नवेंदु और डीएसपी विमल के नेतृत्व में यूपी एसटीएफ टीम के साथ मुठभेड़ में मारे गए गए. दोनों के पास से विदेशी कई हथियार बरामद किए गए है।

सीएम योगी की प्रतिक्रिया: सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए यूपी एसटीएफ की सराहना की है. वहीं प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने इस एनकाउंटर की जानकारी मुख्यमंत्री को दी है. हालांकि इस एनकाउंटर के बाद कानून व्यवस्था को लेकर बैठक बुलाई गई है. इस पूरे मामले मुख्यमंत्री के सामने रिपोर्ट रखी गई है. गौरतलब है कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद से अशद फरार चल रहा था।

वहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा- हमारा संकल्प है कि हम उत्तर प्रदेश से गुंडे माफिया और अपराधियों को खत्म करेंगे. अभी अभी घटना हुई है, जैसे ही पूरा विवरण आएगा उसे साझा करें. कोई भी ऐसा अपराधी जो अपराध करेगा वो प्रदेश में खुला नहीं घूमेगा. उत्तर प्रदेश कानून के माध्यम से सजा दिलाने में उत्तर प्रदेश पहले नंबर पर है. उत्तर प्रदेश में कोई भी अपराधी अपराध करके बच नहीं पाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button