घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 25 अक्टूबर: मिथुन राशि वालों भावनाओं पर काबू रखें, लोग मजाक उड़ायेंगे, पारिवारिक मामलों में सबकी बात सुनें

आज 25 अक्टूबर दिन शनिवार है और आज चंद्रमा का गोचर दिन रात वृश्चिक राशि में ज्येष्ठा नक्षत्र से हो रहा है। ऐसे में आज के दिन जन्म लेने वाले बच्चो गंडमूल नक्षत्र में जन्म लेंगे जिससे उनकी मूल शांति जरूरी है। लेकिन चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज शनि, और गुरु के साथ चंद्रमा त्रिकोण योग बना रहे हैं। वृश्चिक राशि में स्थित चंद्रमा से शनि पंचम भाव में होगा जबकि शनि से गुरु पंचम भाव में और गुरु से चंद्रमा पंचम भाव में। यह अपने आप में एक उत्तम योग है। आइए जानते है आज का राशिफल…

 

 

मेष-

आप अपनी गलती मानने की बजाय दूसरों को दोष देंगे, जिससे संबंध बिगड़ सकते हैं, व्यर्थ की चिन्ता तथा मानसिक तनाव रहेगा, सावधानी रखकर कार्य करें।

वृषभ-

भवावेश में नुकसान हो सकता है, धैर्य और शांति से कार्य करें, यात्रा हो सकती है, आय से अधिक धन व्यय होगा, कामकाज में शिथिलता रहेगी।

मिथुन-

भावनाओं पर काबू रखें, लोग मजाक उड़ायेंगे, पारिवारिक मामलों में सबकी बात सुनें, नवीन योजनाओं का विस्तार होगा,आशातीत सफलता के योग हैं।

कर्क-

जीवनसाथी के व्यवहार से खिन्नता होगी, सूझबूझ का लाभ होगा, नौकरी एवं राजनैतिक कार्योमें सफलता मिलेगी, मांगलिक कार्य बनेंगे।

सिंह-

कार्य को समय पर पूरा कर लें, लाभ होगा, मामूली बात से करीबी रिश्ते में गलतफहमी हो सकती है, संतान पक्ष से सुख मिलेगा, आपके मनोबल से कार्य बनने का योग है।

कन्या-

विरोधियों से निपटने के लिये कूटनीति से काम लें, प्रियजन से मुलाकात होगी, उत्सव समारोह में सम्मिलित होने के अवसर मिलेंगे।

तुला-

मेहमानों की आवाजाही रहने से व्यस्त रहेंगे, पूर्व में की गई मेहनत का लाभ मिलेगा, पारिवारिक सुख एवं आनन्द बना रहेगा। घरेलू काम काज में व्यस्तता रहेगी।

वृश्चिक-

अधिकारियों की अनदेखी से मुश्किल हो सकती है, अटका धन वसूल कर लेंगे, शत्रु वर्ग पराजित होगा, प्रियजनों के कारण भावनात्मक पीड़ा होगी।

धनु-

भाग्यवृद्धि के अवसर मिलेंगे, सहकर्मियों के असहयोग से तनाव बढ़ सकता है, प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी, शिक्षा आदि से संबंधित कार्य अधूरे रहेंगे।

मकर-

मित्रों के साथ घूमने का कार्यक्रम बनेगा, बुजुर्गो के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, प्रिय मित्र से भेंट होगी, कोर्ट कचहरी के कार्यो में सफलता मिलेगी।

कुम्भ-

सकारात्मक सोच से उलझे मामले सुलझेंगे, मांगलिक कार्य में आपकी उपस्थिति सुखद रहेगी, आलस्य को त्यागें, निजी कार्य बनने से प्रसन्नता होगी।

मीन-

कोर्ट कचहरी के मामले पक्ष में हल होंगे, धैर्य से काम लें, खर्च की अधिकता रहेगी, आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button