खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

मुझे पता चला है कि 104 पन्ने का आरोप पत्र जारी हुआ है, जिसमें कार्टून ज्यादा है : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में कांग्रेस के खिलाफ ‘आरोप पत्र’ जारी किया. इसके जरिये गृह मंत्री शाह ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की अगुवाई भूपेश बघेल सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाये. बीजेपी द्वारा जारी 104 पन्नों के आरोप पत्र पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया है. सीएम भूपेश बघेल ने कहा, ‘मुझे पता चला है कि 104 पन्ने का आरोप पत्र जारी हुआ है, जिसमें कार्टून ज्यादा है.’ उन्होंने कहा, बीजेपी ने वही आरोप लगाये हैं, जो उन्होंने विधानसभा या बाहर जो लगाया गया है उसके अलावा कुछ नहीं है।’

इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने रोजगार को लेकर दावा करते हुए कहा, हम 12 से 15 लाख लोगों के रोजगार की व्यवस्था करेंगे. पूर्व सीएम रमन सिंह को लेकर तंजिया अंदाज में सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, प्रदेश में 15 साल बीजेपी की सरकार रही है, फिर भी वे पेसा नियम लागू नहीं कर पाए.’ बीजेपी के द्वारा छत्तीसगढ़ के आदिवासी समुदाय को आरक्षण का फायदा पहुंचाने के दावे पर पलटवार करते हुए कहा बघेल ने कहा, ‘रमन सिंह राज्य की सवरा जनजाति के कार्यक्रम में गए लेकिन मात्रात्मक त्रुटि में वे सुधार नहीं करवा पाए. जबकि कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश के आदिवासी समुदाय सहित दूसरी जातियां जो मात्रात्मक त्रुटि के कारण आरक्षण से वंचित थीं, उनको इसका लाभ मिलने लगा।’

राजीव युवा मितान सम्मेलन’ पर छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल राहुल गांधी के बयान पर सहमति जताते हुए कहा, ‘राहुल गांधी ने जो बातें कही हैं कि ये देश युवाओं का देश है और युवाओं को राजनीति में आना चाहिए, देश युवाओं को चलाना चाहिए.’ उन्होंने केंद्र की बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, रमन सिंह सरकार द्वारा दिया गया खदान हमारे कारण से रुका हुआ है. एसीसीएल के कोयले के खदान को अडानी को आवंटित कर दिया गया।

 

एलिफैंट के 39 खदानों पर भी उनकी निगाह थी, जिसमें से 1950 वर्ग किलोमीटर की आरक्षित कर दिया है.’ ईडी के छापे को लेकर उन्होंने कहा कि, खदान और उनके बीच में कांग्रेस की सरकार खड़ी है, यही वजह है कि ईडी के छापे पड़ रहे हैं.’ भूपेश बघेल ने आगामी चुनाव में कांग्रेस को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को बचाना है तो कांग्रेस को वोट करना पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button