देश-दुनियाफीचर्ड

मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर गृहमंत्री अमित शाह ने केंद्र की एनडीए सरकार की गिनाई उपलब्धियां, कहा- देश मोदी जी के हाथों में सुरक्षित है

मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर अमित शाह ने केंद्र की एनडीए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कहा कि देश मोदी जी के हाथों में सुरक्षित है…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने इस साल अपने 9 साल पूरे कर लिए हैं. इस मौके पर बीजेपी पूरे देश में अभियान चलाकर 9 सालों का लेखा-जोखा जनता के सामने रख रही है. इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता अमित शाह ने 9 सालों में मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई हैं. शाह ने मोदी सरकार के 9 साल को सुरक्षा और राष्ट्रीय गौरव के वर्ष बताते हुए कहा कि आज मोदी जी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है।

अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा, मोदी सरकार के 9 वर्ष सुरक्षा, राष्ट्रीय गौरव, विकास व गरीब कल्याण के अभूतपूर्व संयोजन के 9 वर्ष रहे हैं. आज एक ओर मोदी जी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है और विश्व में गौरव के नए आयाम बना रहा है, वहीं दूसरी ओर सरकार ने विकास व गरीब कल्याण के नए मापदंड स्थापित किए हैं।

मोदी सरकार में गरीब व्यक्त का जीवनस्तर उठा- शाह अमित शाह ने आगे लिखा, मोदी जी ने गरीब से गरीब व्यक्ति को घर, बिजली, गैस व स्वास्थ्य बीमा जैसी कई बुनियादी सुविधाएं देकर उनके जीवनस्तर को उठाया है. यह वर्ग पहली बार अपने आप को देश की विकास यात्रा से जुड़ा हुआ महसूस कर रहा है. देश ने पहली बार ग्रामीण व शहरी भारत का समानांतर विकास देखा है।

अर्थव्यवस्था को बताया दुनिया के लिए आदर्श जहां कई विकसित देश अभी तक कोरोना महामारी के प्रभाव से नहीं उभर पाए, वहीं पीएम नरेन्द मोदी के नेतृत्व में तेजी से बढ़ती भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व के लिए आदर्श बनी है. आधुनिकता व सांस्कृतिक विरासत को साथ लेकर मोदी जी आत्मनिर्भर भारत की ओर संकल्पित भाव से कार्यरत हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button