दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मोबाईल दुकान का शटर तोडकर मोबाईल एवं नगदी चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। प्रार्थी रॉकीराज मिश्रा पिता उपेन्द्र कुमार साव उम्र 20 वर्ष निवासी इन्दिरा नगर हथखोज का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह शंकराचार्य कॉलेज मे बीटेक सेकण्ड ईयर की पढाई कर रहा है। ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज मे प्रार्थी के पिता उपेन्द्र कुमार के नाम से सीजी मोबाईल नाम का दुकान है।

प्रार्थी कॉलेज से आने के बाद शाम को शाप मे बैठता है कि दिनांक 05.07.2025 को रात्रि 10.00 बजे प्रार्थी दुकान बंद कर दुकान मे शटर में ताला लगाकर घर चला गया था। दुसरे दिन सेलून वाले ने प्रार्थी को फोन कर बताया कि आपके दुकान का शटर टूटा हुआ है।

प्रार्थी जाकर देखे तो 02 नग जीओ कीपेड मोबाईल, 02 नग आईटेल कंपनी का कीपेड मोबाईल नोट कटिंग मशीन, 05 नग एयर बर्ड, पुराने इस्तैमाली मोबाईल एवं दराज एवं गुल्लक के रखे नगदी रकम जुमला कीमती 40,000/- रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया कि रिपोर्ट पर थाना पुरानी भिलाई मे अपराध क्रमांक 261/2025 धारा 331 (4), 305 बीएनएस कायम कर आरोपी एवं चोरी गये मशरूका का पता तलाश में लिया गया।

तभी मुखबीर से सूचना मिला कि कुलदीप कौशिक निवासी खुर्सीपार शराब भट्ठी खुर्सीपार के पास कीपेड मोबाईल बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश कर रहा है, जिसे घेराबंदी कर पकडकर थाना लाकर पूछताछ करने पर अपने साथी विराज निर्मलकर के साथ हथखोज मोबाईल दुकान से चोरी करना कबुल किया।

आरोपी कुलदीप कौशिक पिता नोहर कौशिक उम्र 23 साल निवासी दुर्गा मंदिर सरकारी स्कुल के पास खुर्सीपार 2. विराज निर्मलकर पिता किशन निर्मलकर उम्र 18 वर्ष 02 माह निवासी दुर्गा मंदिर नंगईया पारा खुर्सीपार से चोरी गये 6 नग कीपेड मोबाईल 2 नग एयर बर्ड कीमती 40,000/- रूपये बरामद किया गया।

नगदी रकम को खाने पीने मे खर्च करना बताये। आरोपीगणो को दिनांक 29.12.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी अम्बर सिंह भारद्वाज थाना पुरानी भिलाई, प्र० आर० रविन्द्र भारतीय, आरक्षक राजकुमार सिंह, बंटी सिंह, संजय मनहरे का उल्लेखनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button