छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

रायपुर, दुर्ग भिलाई सहित आस पास के क्षेत्रों में सुबह से हो रही झमाझम बारिश, इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

रायपुर, दुर्ग, भिलाई सहित आस पास के क्षेत्रो में सुबह से बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने प्रदेश में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है. राज्य के कई जिलों में आज इसी तरह बारिश होने के आसार बताए गए हैं…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज पिछले एक सप्ताह से बदला हुआ है. प्रदेश में रोजाना हल्की से मध्यम बारिश हो रही है. इसके कारण राज्य में लोगों को गर्मी राहत मिल गई है. तापमान 40 डिग्री से नीचे आ गया है. यहां रविवार को आसमान में काले बादल छाए हुए है. राजधानी रायपुर, दुर्ग भिलाई सहित आस पास के क्षेत्रों में रविवार सुबह से ही तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है. दरअसल, शनिवार रात से छत्तीसगढ़ के कई जिलों में रुक रुक कर बारिश हो रही है।

इसका असर रविवार सुबह राजधानी रायपुर में भी दिखने लगा है. यहां सुबह से बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने प्रदेश में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है. राज्य के कई जिलों में आज इसी तरह बारिश होने के आसार बताए गए हैं. रायपुर मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के धमतरी, बलोद, राजनादगांव, कोंडागांव, कांकेर और उससे लगे जिलों में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बिजली गिरने, तेज अंधी चलने और एक-दो स्थानों पर ओला वृष्टि होने की संभावना है.इन जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

रायपुर मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में अनेक स्थानों पर शनिवार को हल्की वर्षा दर्ज की गई. इसके चलते अधिकतम तापमानों में प्रदेश के सरगुजा संभाग में तेजी से गिरावट दर्ज किया गया है. बाकी संभाग में विशेष परिवर्तन नहीं है, लेकिन राज्य में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया है।

शनिवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37.5°C धमतरी में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.2°C कवर्धा में दर्ज किया गया है. इसके अलावा पिछले 24 घंटे में इन इलाकों में बारिश दर्ज की गई है. वहीं कुआकडा, गंडई, बोडला, भाटापारा, खैरागढ़, भोपालपटनम, पल्लारी, बलौदा बाजार और कटेकल्याण में भी बारिश हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button