खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की पश्चिम बंगाल में हुई इंट्री, TMC ने दिखाए पोस्‍टर- यहां दीदी ही काफी…

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सुबह 9 बजे कूच बिहार से पश्चिम बंगाल में दाखिल हो चुकी है. यहां राहुल गांधी की सभा हुई, जिसके बाद दोपहर में कूच बिहार में ही यात्रा विश्राम करेगी. आज यानी गुरुवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का हॉल्ट अलीपुरद्वार जिले में होगा…

कोलकाता (ए)। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने पश्चिम बंगाल में एंट्री ले ली है. हालांकि इंडिया गठबंधन के तले जुड़े कांग्रेस के पूर्व प्रमुख का स्वागत हरगिज भी उस अंदाज में नहीं हुआ, जैसा उन्होंने सोचा होगा. राहुल गांधी की यात्रा के बंगाल में प्रवेश करने के बाद कूच बिहार में तृणमूल कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काफिले को पोस्टर दिखाए।

जिसमें लिखा था बंगाल में दीदी काफी हैं. मालूम हो कि टीएमसी और कांग्रेस इंडिया गठबंधन के तहत सहयोगी हैं, लेकिन बंगाल में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इन दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर खटास भरी खबरें आती रही हैं।

15 राज्यों के 6700 किलोमीटर से ज्यादा के सफर पर निकली राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज यानी गुरुवार को पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर चुकी है. यात्रा ने असम से होते हुए कूच बिहार के जरिए पश्चिम बंगाल में एंट्री की है. कूच बिहार में ही राहुल गांधी जनसभा को संबोधित भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button