खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

राहुल नवीन होंगे ईडी के नए प्रभारी निदेशक: बिहार के है रहने वाले, जानिए इसके बारे में

ईडी में नए निदेशक की नियुक्ति होने तक राहुल लगातार चर्चा में रही इस महत्वपूर्ण एजेंसी का नेतृत्व करेंगे। बिहार के रहने वाले राहुल नवीन अपने कुशल व शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं…

नईदिल्ली (ए)। भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के 1993 बैच के वरिष्ठ अधिकारी राहुल नवीन को ईडी के प्रभारी निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। ईडी के मौजूदा निदेशक संजय मिश्रा का कार्यकाल 15 सितंबर को समाप्त गया। उन्होंने लगभग चार साल 10 महीने तक ईडी निदेशक के रूप में काम किया। उनका कार्यकाल बढ़ाने के लिए सीवीसी अधिनियम में संशोधन भी किया गया था।

कौन हैं राहुल नवीन? ईडी में नए निदेशक की नियुक्ति होने तक राहुल लगातार चर्चा में रही इस महत्वपूर्ण एजेंसी का नेतृत्व करेंगे। बिहार के रहने वाले राहुल नवीन अपने कुशल व शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। इनके बारे में जांच एजेंसी में कहा जाता है कि वह बहुत कम बोलते हैं लेकिन उनकी कलम बहुत चलती है। कानूनी तरीके से काम करने के साथ ही बहुत सुलझे हुए हैं। राहुल नवीन की गिनती ईडी के तेज-तर्रार अधिकारियों में की जाती है। नवीन कार्यकारी निदेशक के अलावा ईडी के मुख्य सतर्कता अधिकारी भी हैं।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हटाए गए मिश्रा
ईडी के निवर्तमान निदेशक संजय मिश्रा को कार्यकाल विस्तार देने के केंद्र के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने पलट दिया था। हालांकि केंद्र के अनुरोध पर मिश्रा को 15 सितंबर तक पद पर रहने की अनुमति दी गई थी। ऐसे में सरकार के पास नए अधिकारी को इस एजेंसी के प्रमुख पद पर लाने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button