देश-दुनियाफीचर्ड

रेलवे ने लॉन्च किया RailOne’ ऐप, यात्रियों को अब एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी सभी सुविधाएं

RailOne’ ऐप को यात्रियों की सभी आवश्यकताओं के लिए एक पूर्ण समाधान के रूप में तैयार किया गया है। यह ऐप एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इस ऐप के माध्यम से यात्री अनारक्षित टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट (3% की छूट के साथ), लाइव ट्रेन ट्रैकिंग, शिकायत निवारण, ई-कैटरिंग, कुली बुकिंग और अंतिम मील टैक्सी सेवा जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे…

 

 

नईदिल्ली (ए)। रेल यात्रियों को डिजिटल सुविधाएं एक ही जगह पर उपलब्ध कराने के लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज मंगलवार को ‘RailOne’ मोबाइल ऐप लॉन्च किया। यह लाॅन्च कार्यक्रम नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में सम्पन्न हुआ, जो रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (CRIS) की 40वीं स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया था।

‘RailOne’ ऐप को यात्रियों की सभी आवश्यकताओं के लिए एक पूर्ण समाधान के रूप में तैयार किया गया है। यह ऐप एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इस ऐप के माध्यम से यात्री अनारक्षित टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट (3% की छूट के साथ), लाइव ट्रेन ट्रैकिंग, शिकायत निवारण, ई-कैटरिंग, कुली बुकिंग और अंतिम मील टैक्सी सेवा जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।

हालांकि आरक्षित टिकट की बुकिंग अभी भी भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (IRCTC) के प्लेटफॉर्म पर ही होगी, RailOne ऐप को IRCTC द्वारा अधिकृत किया गया है और यह रेलवे की अधिकृत साझेदार ऐप्स की सूची में शामिल है। इस ऐप में mPIN और बायोमेट्रिक लॉगिन के जरिए सिंगल साइन-ऑन की सुविधा है। पहले से RailConnect और UTS ऐप का उपयोग करने वाले यात्री अपनी मौजूदा आईडी से RailOne में भी लॉगिन कर सकते हैं। इससे यात्रियों को कई ऐप्स की जरूरत नहीं पड़ेगी और उनके फोन में जगह भी बचेगी।

लॉन्च कार्यक्रम में मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सीआरआईएस (CRIS) टीम की सराहना की और भारतीय रेलवे की डिजिटल क्षमताओं को मजबूत करने के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने यह भी बताया कि रेलवे का नया आधुनिक पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) दिसंबर 2025 तक लॉन्च किया जाएगा। यह नया सिस्टम बहुभाषी, तेज और स्केलेबल होगा, जो हर मिनट 1.5 लाख टिकट बुकिंग और 40 लाख पूछताछ को संभालने में सक्षम होगा। इसमें सीट चयन, किराया कैलेंडर और दिव्यांगजन, छात्रों और मरीजों के लिए विशेष विकल्प जैसे उन्नत फीचर्स भी शामिल होंगे।

गौरतलब है कि ‘RailOne’ ऐप का लॉन्च और आने वाला नया PRS सिस्टम भारतीय रेलवे की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके तहत तकनीक के माध्यम से यात्री सेवाओं को समावेशी, कुशल और विश्वस्तरीय बनाया जा रहा है। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस विजन के अनुरूप है, जिसमें भारतीय रेलवे को देश के विकास की यात्रा का इंजन बनाने की बात कही गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button