देश-दुनियाफीचर्ड

शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी: सरकार ने सस्ती की शराब, अब बोतल पर देने होंगे सिर्फ इतने रुपये, देखें नई रेट लिस्ट

आबकारी और मद्यनिषेध विभाग के आयुक्त ने बाजार में गैर-शुल्क भुगतान और मिलावटी शराब की आवक को रोकने के लिए शराब की कीमतें कम करने का फैसला लिया है…

तेलंगाना (ए)। तेलंगाना में अब शराब की कीमतों में गिरावट आ गई है. तेलंगाना राज्य पेय पदार्थ निगम लिमिटेड के प्रस्ताव को राज्य सरकार की मंजूरी मिलने के बाद शनिवार (6 मई) से हैदराबाद और तेलंगाना के अन्य हिस्सों में शराब की कीमतें कम हो गई हैं. बता दें कि तेलंगाना राज्य पेय पदार्थ निगम लिमिटेड ने भारतीय निर्मित विदेशी शराब (IMFL) और बीयर को छोड़कर सभी विदेशी शराब की विशेष उत्पाद शुल्क (SEC) दरों को कम करने का प्रस्ताव पेश किया था।

विशेष उत्पाद शुल्क दरों को कम करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है जिसके तहत अब शराब की कीमतें भी कम कर दी गई हैं. तेलंगाना में प्रस्ताव पारित किए जाने के बाद संशोधित शराब की दरें कम होने के बाद 90 एमएल और 180 एमएल शराब की बोतल की कीमत 10 रुपए कम की जाएगी. वहीं 375 एमएल की बोतल पर 20 रुपए और 750 एमएल की बोतल 40 रुपए तक सस्ता होगी।

शराब डीलरों के लिए नए बिक्री लक्ष्य निर्धारित आबकारी और मद्यनिषेध विभाग के आयुक्त ने बाजार में गैर-शुल्क भुगतान और मिलावटी शराब की आवक को रोकने के उद्देश्य शराब की कीमतों में कटौती का फैसला लिया है. विभाग ने भारतीय निर्मित शराब (आईएमएल) की बिक्री में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है और साथ पंजीकृत शराब डीलरों के लिए नए बिक्री लक्ष्य निर्धारित किए हैं. जो डीलर इन लक्ष्यों को पूरा करने में विफल रहेंगे उन्हें सफाई देनी होगी।

स्टॉक के लिए हैं ये निर्देश इस सिलसिले में राज्य में पंजीकृत शराब दुकानों को निर्देश दिए गए हैं कि शुक्रवार (5 मई) से संशोधित दरों पर स्टॉक भेजे जाए. निर्देश में यह भी कहा गया है कि एमआरपी (सभी करों सहित) के साथ स्टिकर चिपकाने के बाद तैयार माल स्टोर (एफजीएस) में रखे गए स्टॉक को डिपो को भेज दिया जाएगा, स्टिकर एमआरपी को कवर नहीं करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button