खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी ने पीएम मोदी से मिलकर रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने अयोध्या आने का दिया निमंत्रण

पीएम मोदी ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी उनसे मिलने पहुंचे थे. प्राण प्रतिष्ठा पर अयोध्या आने का निमंत्रण दिया जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है…

नईदिल्ली (ए)। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी. इस कार्यक्रम में पीएम नरेन्द्र मोदी शामिल होंगे. श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने भी इसको लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. उन्होंने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी उनसे मिलने पहुंचे थे और प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या आने का न्यौता दिया. पीएम मोदी ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि वो इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनेंगे।

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “जय सियाराम! आज का दिन बहुत भावनाओं से भरा हुआ है. अभी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी मुझसे मेरे निवास स्थान पर मिलने आए थे. उन्होंने मुझे श्रीराम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या आने के लिए निमंत्रित किया है. मैं खुद को बहुत धन्य महसूस कर रहा हूं. ये मेरा सौभाग्य है कि अपने जीवनकाल में, मैं इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनूंगा ”

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा, “श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के टस्ट्री पेजावर मट्ठ के पूज्य स्वामी मध्वाचार्य, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष पुणे निवासी गोविंद देव गिरी जी महाराज, रामजन्म मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा, के साथ मैं महामंत्री चंपत राय आज पीएम मोदी से मिलने गए थे. हमने उन्हें अयोध्या (22 जनवरी 2024) पाधकर नए बन रहे मंदिर के गर्भगृह में भगवान राम के नूतन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा अपने करकमलों से करने का निवेदन किया. प्रसन्नता की बात है कि उन्होंने हमारा निवेदन स्वीकार किया. वह प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या में उपस्थित रहेंगे. प्राण प्रतिष्ठा की तारीख 22 जनवरी 2024 निश्चित हो गई ”

गौरतलब है कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है. ट्रस्ट भी लगातार सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी देते रहता है. ट्रस्ट के मुताबिक, मंदिर के ग्राउंड फ्लोर पर 160 खंभे लगाए गए हैं जबकि पहली और दूसरी मंजिल पर क्रमशः 132 और 74 खंभे होंगे. मंदिर का ग्राउंड फ्लोर लगभग पूरा हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button