खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

संबलपुरी साड़ी पहनकर मैनचेस्टर मैराथन में 42.5 किमी दौड़ी भारतीय महिला, इस अनोखे अंदाज के लिए हर कोई की तारीफ

फ्रेंड्स ऑफ इंडिया सोसाइटी इंटल यूके’ ने ट्विटर पर मैराथन का एक वीडियो शेयर किया है. इसमें एक महिला साड़ी में दौड़ लगाती नजर आ रही हैं जिसकी खूब तारीफ हो रही है…

नईदिल्ली (ए)। भारतीय कहीं भी अपना जलवा दिखाने में पीछे नहीं रहते. ब्रिटेन की एक भारतीय महिला ने संबलपुरी साड़ी पहनकर मैनचेस्टर में 42.5 किलोमीटर की मैराथन दौड़ लगाई. जब दौड़ की तस्वीरें सामने आईं तो लोग देखते ही रह गए. लाल साड़ी और नारंगी स्नीकर्स के साथ मधुस्मिता जेना दास ने 4 घंटे 50 मिनट तक मैराथन की रेस में हिस्सा लिया. इसे लेकर सोशल मीडिया पर लोगों का रिएक्शन देखने लायक है।

एक यूजर ने लिखा कि ब्रिटेन के मैनचेस्टर में रहने वाली भारतीय महिला मधुस्मिता ने संबलपुरी साड़ी पहनकर ब्रिटेन के दूसरे सबसे बड़े मैनचेस्टर मैराथन 2023 में भाग लिया. वास्तव में क्या शानदार जेस्चर है. उनकी इस भावना से प्यार हो गया है. संबलपुर की एक विशिष्ट समावेशी सांस्कृतिक पहचान है जो सदियों से सह-अस्तित्व में रहने वाले आदिवासी और लोक समुदायों के मजबूत जुड़ाव से पैदा होती है. यह एक कठिन दौर है, आइए शांति और सद्भाव के साथ रहें।

गौरतलब है कि ‘फ्रेंड्स ऑफ इंडिया सोसाइटी इंटल यूके’ के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने भी मैराथन का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वह साड़ी में आराम से दौड़ लगाती नजर आ रही हैं. वीडियो के साथ लिखा है, ‘मधुस्मिता जेना, एक भारतीय जो ब्रिटेन के मैनचेस्टर में रहती हैं, मैराथन 2023 में एक सुंदर संबलपुरी साड़ी में गर्व से अपनी भारतीय विरासत को प्रदर्शित करते हुए आराम से दौड़ लगाती हैं. वह अपनी भारतीय विरासत को पेश करती हैं और पोशाक के लिए एक आकर्षक दृष्टिकोण भी पेश करती हैं।’

बता दें कि मधुस्मिता दुनिया भर में कई मैराथन और अल्ट्रा-मैराथन में दौड़ लगा चुकी हैं. अब साड़ी में दौड़ लगाकर उन्होंने यूके में भारतीय समुदाय को गौरवान्वित किया है. उनके इस अनोखे अंदाज के लिए हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है. एक यूजर ने लिखा, ‘वाकई में प्रेरणादायक और समर्पण से भरपूर, मजबूती ताकत देगी, सब पर भारी, इंडियन नारी.’ एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अद्भुत, भारतीय लोगों के लिए गौरव का पल।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button