खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

सांसद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी भाजपा में हुई शामिल, जानिए क्या कुछ कहा?

बीजेपी में शामिल होने के बाद सांसद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी ने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इतनी जल्दी राजनीति में आ जाऊंगी…

नईदिल्ली (ए)। लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली के पूर्व बीजेपी अध्यक्ष और मौजूदा सांसद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी बीजेपी में शामिल हो गई हैं. इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि इतनी जल्दी राजनीति में आ जाऊंगी. उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि वो किसी को निराश नहीं करेंगी. रिथि तिवारी सिंगर के साथ ही सॉन्ग राइटर भी हैं।

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी ने कहा कि राजनीति में आने की योजना तो थी लेकिन ये 10-15 साल बाद का प्लान था. उन्होंने अपना परिचय देते हुए खुद बताया कि वो एक एनजीओ में काम करती हैं।

बीजेपी में शामिल होने के बाद रीति तिवारी ने मीडिया से बातचीत में अपना परिचय देते हुए कहा, ”मैं सांसद मनोज तिवारी की बेटी हूं. मैं 22 साल की हूं. सिंगर और सॉन्ग राइटर हूं. एक एनजीओ में काम करती हूं और सबसे ज्यादा मैं समाजसेवक बनना चाहती हूं।

रीति तिवारी ने आगे कहा, ”मैं हैरान हूं. मुझे भगवान की योजना के बारे में पता नहीं था. मैंने नहीं सोचा था कि यह आज या इतनी जल्दी होगा. राजनीति में शामिल होना मेरे लिए 10-15 साल के बाद का प्लान था, लेकिन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने मुझमें कुछ जरूर देखा होगा. मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि मैं किसी को निराश न करूं।”

बता दें कि उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी ने मनोज तिवारी को उम्मीदवार बनाया है. इस सीट पर मनोज तिवारी का मुकाबला कांग्रेस के कन्हैया कुमार से है. कांग्रेस ने उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से कन्हैया कुमार को मैदान में उतारा है. दिल्ली में लोकसभा की कुल 7 सीटें हैं. दिल्ली में सभी सीटों पर छठे चरण में 25 मई को वोट डाले जाएंगे. वहीं, चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button