दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सायकल पोलो खेल में खिलाड़ियों का भविष्य उज्जवल है : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

भिलाई। दुर्ग जिला के भिलाई नगर में 3 से 5 जनवरी 2024 तक 17वीं पुरूष एवं 13वीं महिला फेडरेंशन कप राष्ट्रीय सायकल पोलो चैम्पियनशिप संपन्न हुआ। बीएसपी सायकल पोलो क्लब भिलाई और छत्तीसगढ़ सायकल पोलो एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में इंडियन आर्मी, टेरिटोरियल आर्मी, इंडियन एयरफोर्स सहित छत्तीसगढ़, केरला, वेस्ट बंगाल, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के 160 प्रतिभागी खिलाड़ी सम्मिलित हुए।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह में प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अपने करकमलों से विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किये। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह अपने संक्षिप्त उद्बोधन में प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों का स्वागत व अभिनंदन करते हुए कहा कि प्रतिभागी खिलाड़ी अपने प्रतिभा का जौहर दिखाते हुए प्रदेश एवं देश का नाम रौशन करें।

उन्होंने कहा कि सायकल पोलो खेल में खिलाड़ियों का भविष्य उज्जवल है। बीएसपी और सेल प्रतिभाओं को उभारने के लिए हर संभव प्रयासरत् है। उन्होंने खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रतियोगिता आयोजन के लिए आयोजकों को साधुवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में नगर निगम भिलाई के महापौर नीरज पाल, भिलाई इस्पात संयंत्र के डायरेक्टर अनिर्बान दास गुप्ता, पूर्व विधायक लाभचंद बाफना सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, प्रतिभागी खिलाड़ी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button