खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

हॉकी स्टिक के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दिखा निराला अंदाज, खेलते दिखाई दिए

यूपी के सीएम योगी का हॉकी खेलते हुए एक वीडियो सामने आया है। दरअसल सीएम योगी का ये रूप लोगों ने बहुत कम देखा है, इसलिए इस बात की चर्चा भी ज्यादा हो रही है…

झांसी (ए)। क्या आपने कभी यूपी के सीएम योगी को ग्राउंड पर खेलते हुए देखा है? अगर नहीं तो इस बार देख लीजिए क्योंकि उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह हॉकी खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। सीएम योगी का ये वीडियो झांसी से सामने आया है। झांसी के दौरे पर सीएम योगी ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर झांसी में 2,009 करोड़ रुपये की 100 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस दौरान उन्‍होंने हॉकी ओलंपिक खिलाड़ियों का सम्मान और हॉकी प्रतियोगिता की भी शुरुआत की. साथ ही सीएम योगी हॉकी भी खेलते दिखे।

इससे पहले सीएम योगी ने हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा का अनावरण करने के साथ ही हॉकी संग्रहालय का उद्घाटन और अवलोकन भी किया. एक आधिकारिक बयान के अनुसार इस मौके पर अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा, “अब तक भले ही बुंदेलखंड का नौजवान नौकरी के लिए बाहर का रुख करता रहा होगा, लेकिन डिफेंस कॉरिडोर (रक्षा गलियारा) और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के साथ जब औद्योगिक दृष्टि से यह विकसित क्षेत्र बनेगा तो दुनिया कार्य करने के लिए झांसी और बुंदेलखंड में आएगी. बुंदेलखंड नौकरी और रोजगार के नए हब के रूप में स्थापित होगा।”

इससे पहले खबर सामने आई थी कि सीएम योगी ने मंगलवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन जरूरतमंदों को अभी तक पक्का मकान नहीं मिल पाया है, उन्हे प्रधानमंत्री आवास योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना के दायरे में लाकर पक्के आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। लखनऊ में जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, योगी ने मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों को यह निर्देश दिया।

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने 200 से अधिक लोगों से मुलाकात की। बयान के मुताबिक,मुख्यमंत्री ने फरियादियों से कहा, “आपकी हर समस्या का समय के साथ पारदर्शी और संतोषजनक तरीके से निपटारा किया जाएगा। आप सबको चिंता करने की जरूरत नहीं है। अगर अधिकारी आपकी समस्या के निपटारे में ढील देते हैं तो मुझे बेझिझक बताएं। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

बयान के अनुसार, योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन जरूरतमंदों को अभी पक्का मकान नहीं मिल पाया है, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना के दायरे में लाकर पक्के आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा, “राजस्व और पुलिस से संबंधित मामलों में प्रभावी कार्रवाई हो। जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों को कड़ा सबक सिखाया जाए। अधिकारी जन कल्याण के कार्यों को हमेशा प्राथमिकता पर रखें और हर पीड़ित की समस्या का फौरन निवारण सुनिश्चित करें।”

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button