छत्तीसगढ़फीचर्ड

₹37 लाख के ईनामी 05 महिला नक्सली सहित 11 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

नारायणपुर। “पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन” पहल के अंतर्गत आज जिला नारायणपुर में एक महत्त्वपूर्ण एवं निर्णायक उपलब्धि दर्ज हुई, जहाँ कुल 11 माओवादी कैडर – जिनमें ₹37 लाख के ईनामी 05 महिला माओवादी भी शामिल हैं, ने हिंसा का रास्ता छोड़कर सामाजिक मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। माओवादियों के बड़े लीडर मिलिट्री कम्पनी सदस्य-03, एसीएम-01 और पीएम-07 सहित 06 पुरूष एवं 05 महिला माओवादियों ने समाज की मुख्य धारा में जुड़ने आगे आए। वर्ष 2025 में अब तक कुल 298 बड़े/छोटे कैडर के माओवादियों ने किये आत्मसमर्पण। आत्मसमर्पित माओवादियों को प्रोत्साहन राशि 50-50 हजार का चेक किया गया प्रदाय, सभी पुनर्वासित नक्सलियों को छग शासन की नक्सल उन्मूलन नीति के तहत् मिलेंगी विभिन्न प्रकार की सुविधाएं।

नक्सल उन्मुलन अभियान और अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने; लगातार हो रही आत्मसमर्पण और छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आज दिनांक 17.12.2025 रोबिनसन गुड़िया, पुलिस अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण किये। माओवादियों द्वारा आत्मसमर्पण के पीछे माड़ और नारायणपुर जिले में लगातार चलाये जा रहे विकास कार्य तेजी से बनती सड़कें, गावों तक पहुँचती विभिन्न सुविधाओं ने इन्हें प्रभावित किया है। आत्मसमर्पित माओवादी माड़ डिवीजन एवं जीआरबी डिवीजन एरिया क्षेत्रान्तर्गत सक्रिय रूप से कार्यरत थे।

आत्मसमर्पित के नाम/पद
1. बोडा वड्डे उर्फ भीमा पिता स्व. फागू राम वड्डे उम्र 40 वर्ष जाति माड़िया निवासी रेंगाबेड़ा पंचायत पोचावाड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपूर छत्तीसगढ़।
पद- उत्तर बस्तर डिवीजन कम्पनी न. 05 मिलेट्री कम्पनी सदस्य
घोषित ईनाम की राशि- 8 लाख।

2. नमेश मण्डावी उर्फ दिलीप पिता जैसिंग उम्र 20 वर्ष जाति माड़िया निवासी ताड़नार पंचायत पोच्चावाड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर छत्तीसगढ़।
पद- उत्तर बस्तर डिवीजन कम्पनी न. 06 मिलेट्री कम्पनी सदस्य
घोषित ईनाम की राशि- 8 लाख।

3. सोमारी मण्डावी उर्फ रीता पिता सनारू उम्र 24 वर्ष जाति माड़िया निवासी ताड़नार पंचायत पोच्चावाड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपूर छत्तीसगढ़
पद – उत्तर बस्तर डिवीजन कम्पनी न. 06 मिलेट्री कम्पनी सदस्य
घोषित ईनाम की राशि- 8 लाख।

4. सियाराम सलाम उर्फ आकाश उर्फ सनकू पिता स्व0 धोबी उम्र 30 वर्ष जाति गोण्ड निवासी महिमागवाड़ी थाना झाराघाटी जिला नारायणपुर राज्य छत्तीसगढ़।
पद-जीआरबी डिवीजन मालाजखण्ड एरिया कमेटी सदस्य एसीएम
घोषित ईनाम की राशि- 05 लाख

5. मीरा मण्डावी पति हड़मो मण्डावी उर्फ मोटू उम्र 27 वर्ष जाति मुरिया ग्राम आलबेडा पंचायत रेकावाया थाना ओरछा जिला नारायणपुर (छ.ग.)
पद- प्लाटून नं. 01 पीपीसीएम
घोषित ईनाम की राशि- 2 लाख

6. सन्नू पोड़ियाम उर्फ सुर्या पिता सोमडू उम्र 24 वर्ष जाति मुरिया निवासी भट्बेड़ा पंचायत गुदाड़ी थाना ओरछा जिला नारायणपुर छत्तीसगढ़।
पद- प्लाटून नं. 01 पार्टी सदस्य
घोषित ईनाम की राशि- 1 लाख

7. सोमारी अलामी उर्फ संदीप पिता कोपा उम्र 24 जाति माड़िया निवासी पिण्डकापाल पंचायत ईकुल थाना ओरछा जिला नारायणपुर
पद- एसजेडसीएम रनिता का गार्ड टीम पार्टी सदस्य
घोषित ईनाम की राशि- 1 लाख

8. सुद्दी आलामी उर्फ नीला पिता स्व. पीलू उम्र 25 वर्ष जाति माड़िया निवासी पिण्डकापाल पंचायत ईकुल थाना ओरछा जिला नारायणपुर
पद- एसजेडसीएम रनिता का गार्ड टीम पार्टी सदस्य
घोषित ईनाम की राशि- 1 लाख

9. सकलू उसेण्डी पिता श्री मासा उसेण्डी उम्र 21 वर्ष जाति माड़िया निवासी गुजनवेड़ पंचायत ईकुल थाना ओरछा जिला नारायणपुर।
पद- इन्द्रावती एरिया कमेटी पार्टी सदस्य
घोषित ईनाम की राशि- 1 लाख

10. बुदरी उईका उर्फ तुलसी पिता लखमू उम्र 22 वर्ष जाति गोण्ड निवासी मालीपाड़ पंचायत डल्ला थाना बासागुडा जिला बीजापुर
पद- जीआरबी डिवीजन मालाजखण्ड एरिया कमेटी पार्टी सदस्य
घोषित ईनाम की राशि- 01 लाख

11. तुलसी पोटाम उर्फ विमला पिता वधु जाति गोण्ड निवासी पंचायत थाना गंगालुर जिला बीजापुर
पद-जीआरबी डिवीजन मालाजखण्ड एरिया कमेटी पार्टी सदस्य
घोषित ईनाम की राशि- 01 लाख

पुलिस अधीक्षक रॉबिनसन गुड़िया ने जानकारी दी कि आज की कार्रवाई के बाद वर्ष 2025 में जिले में कुल 298 माओवादी कैडर हिंसा त्यागकर मुख्यधारा में शामिल हो चुके हैं। यह आँकड़ा बताता है कि क्षेत्र में विश्वास, शांति और विकास की प्रक्रिया लगातार गति पकड़ रही है।

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पत्तिलिंगम ने कहा: “जिला नारायणपुर में 28 माओवादी कैडरों का पुनर्वास यह दर्शाता है कि हिंसक और जनविरोधी माओवादी विचारधारा का अंत अब निकट है। लोग ‘पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन’ पहल पर भरोसा जताते हुए शांति, गरिमा और स्थायी प्रगति का मार्ग चुन रहे हैं। छत्तीसगढ़ शासन, भारत सरकार, बस्तर पुलिस, स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बल—क्षेत्र में शांति स्थापित करने, पुनर्वास सुनिश्चित करने और समावेशी विकास को आगे बढ़ाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button