देश-दुनियाफीचर्ड

काली माता की आपत्तिजनक फोटो ट्वीट करने के बाद यूक्रेन ने मांगी माफी, जानिए क्या है पूरा मामला?

यूक्रेन के उप विदेश मंत्री एमीन झापरोवा ने अपने रक्षा मंत्रालय द्वारा की गई शर्मनाक हरकत के लिए मांफी मांगी है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि हमें अफसोस है…

नईदिल्ली (ए)। रूस के साथ जारी जंग के बीच यूक्रेन ने  ऐसी हरकत कर डाली, जिससे भारतीय लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई. हालांकि यूक्रेन को अपने किए का अफ़सोस है और उसने भारत से मांगी मांग ली है. दरअसल, यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने एक फोटो साझा की है जिसमें हिंदुओं की देवी मां काली को आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया था. कुछ देर बाद ही यूक्रेन को अपने किए का एहसास हुआ और ट्वीट डिलीट कर दिया गया।

अब यूक्रेन के उप विदेश मंत्री एमीन झापरोवा ने अपने रक्षा मंत्रालय द्वारा की गई शर्मनाक हरकत के लिए मांफी मांगी है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि हमें अफसोस है यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने हिंदू देवी काली को विकृत रूप से चित्रित किया. यूक्रेन और उसके लोग अद्वितीय भारतीय संस्कृति का सम्मान करते हैं और अत्यधिक समर्थन की सराहना करते हैं. काली माता की तस्वीर को पहले ही हटा दिया गया है. आपसी सम्मान और मित्रता की भावना में सहयोग को और बढ़ाने के लिए हम दृढ़ संकल्पित है।

क्या था पूरा मामला यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने हिंदू धर्म की पूजनीय माता काली की अभद्र तस्वीर ट्वीट की थी, जिसपर भारतीय भड़क उठे. यूक्रेन की ओर से साझा की गई ट्वीट में धुएं के गुबार के ऊपर काली माता की एक तस्वीर दिखाई गई थी. तस्वीर में जीभ बाहर दिख रही थी. साथ ही माता काली के गले में खोपड़ियों की माला थी. ट्विटर हैंडल @DefenceU ने “वर्क ऑफ आर्ट” कैप्शन के साथ इस फोटो को ट्वीट किया था. जिसपर भारतीय यूजर्स भड़क उठे. भारतीयों के रोष जताए जाने के बाद यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट हटा दिया. फोटो 30 अप्रैल को पोस्ट किया गया था।

कई लोगों ने यूक्रेन सरकार की यह कहते हुए आलोचना की थी कि भारत से मदद मांगने के बाद यूक्रेन ने यह ओछी हरकत की है.  रक्षा मंत्रालय का यह ट्वीट एमिने झापरोवा के भारत दौरे के कुछ दिनों बाद आया था. फरवरी, 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध छिड़ने के बाद से एमिने झापरोवा भारत का दौरा करने वाली पहली उच्च रैंकिंग वाली यूक्रेनी अधिकारी थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button