दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शिवनाथ नदी किनारे जुआ खेलते 7 जुआड़ी चढ़े पुलिस के हत्थे, नगदी सहित 1.24 लाख का सामान जप्त

दुर्ग। पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि शिवनाथ नदी किनारे करहिडीह क्षेत्र में कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपए पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। कार्यवाही के दौरान कुल 07 व्यक्तियों को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा गया।

आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) एवं धारा 112 बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई। जुए के फड़ एवं आरोपियों के कब्जे से कुल 43,270 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश, 08 नग मोबाइल, 02 मोटर साइकिल एवं 02 एक्टिवा कुल कीमती 1,24,770 रुपये जप्त किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

आरोपी का नाम :

1. लालचंद ढीमर, उम्र 27 वर्ष, निवासी ढीमर पारा, वार्ड नं. 32, दुर्ग।
2. अमित कुमार चौबे, उम्र 32 वर्ष, निवासी शंकर नगर, अम्बेडकर मूर्ति के पास, दुर्ग।
3. संतोष कुमार शुक्ला, उम्र 32 वर्ष, निवासी मिलन चौक, सुरडुंग, जामुल।
4. अविनाश चंदेल्वार, उम्र 32 वर्ष, निवासी हरी नगर, मुस्कान पैलेस के पास, दुर्ग।
5. हिमाचल दास, उम्र 58 वर्ष, निवासी मिनाक्षी नगर, बोरसी रोड, दुर्ग।
6. धनराज कुहीकर, उम्र 55 वर्ष, निवासी संत रविदास नगर, मोची मोहल्ला, दुर्ग।
7. चिनु ठाकुर, उम्र 56 वर्ष, निवासी ग्रीन चौक, सदर नाका, दुर्ग।

जप्त सामग्री :

1. नगदी रकम 43,270 रुपये।
2. 52 पत्ती ताश।
3. 08 नग मोबाइल फोन।
4. 02 नग मोटर साइकिल।
5. 02 नग एक्टिवा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button