घर-परिवारफीचर्ड

झटपट ये डिश बनाकर छोटी भूख को करे शांत, सेहत से भी है भरपूर

जब भूख लगती है तो हम कुछ भी ऊट पटांग खा लेते हैं. हम सोचते हैं कि ऐसा क्या हेल्दी खाएं, जिससे कि हम स्वाद से भी समझौता न करें और सेहत से भी. आइये जानते हैं इस डिश के बारे में…

कई बार ऐसा होता है कि अचानक जोरों की भूख लगती और कुछ हेल्दी लेकिन टेस्टी खाने का मन करता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो हम आपको बताने जा रहे हैं एक टेस्टी रेसिपी के बारे में. ये रेसिपी टेस्टी और हेल्दी होने के साथ ही बनाने में भी काफी आसान है. इस डिश का नाम है रागी चीला. तो आइये जानते है रागी चीला बनाने के लिए किन–किन सामग्रियों की जरूरत पड़ेगी और इसे कैसे बनाया जा सकता है।

रागी चीला के लिए इंग्रीडिएंट्स (2 लोगों के लिए)

3 बड़े चम्मच रागी का आटा

नमक आवश्यकतानुसार

1 प्याज

1/2 चम्मच अदरक पाउडर

2 चुटकी बेकिंग सोडा

1/2 कप सूजी का आटा

1 मुट्ठी धनिया पत्ती

3 हरी मिर्च

1/2 चम्मच लहसुन का पेस्ट

1/2 कप दही

रागी चीला कैसे बनाये?

स्टेप 1 इस रेसिपी को शुरू करने के लिए, एक बड़ा कटोरा लें और उसमें दही को फेंटें और उसमें सूजी का आटा और रागी का आटा मिला लें.

स्टेप 2 बैटर को अच्छे से फेंटने के बाद इसमें सारे मसाले मिला दें.

स्टेप 3 सब्जियों को धोकर काट लें और बैटर में धनिया पत्ती डालकर मिला दें. बैटर को 30-45 मिनट तक फर्मेट होने दें.

स्टेप 4 इसके बाद इसे अच्छे से मिलाएं और एक पैन गर्म करें. इसमें तेल डालें और कड़छी की मदद से बैटर को पैनकेक की तरह फैलाएं और पकने दें.

स्टेप 5 इसके बाद, चीले को पलट–पलट कर पकाएं और बाकी बैटर के साथ भी यही प्रक्रिया दोहराएं। गर्म – गर्म परोसें!

– इस डिश की एक और अच्छी बात ये है कि इसे आप अपने स्वाद और जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज़ कर सकते हैं और इसमें अपना खुद का ट्विस्ट जोड़ सकते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button