छत्तीसगढ़फीचर्ड

फर्जी इंटेलीजेंस ब्युरो अधिकारी चढ़ा पुलिस के हत्थे, वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ाया

रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा प्रतिदिवस वाहन चेकिंग का विशेष अभियान चलाया जा रहा है इसी तारतम्य में दिनांक 31.08.25 को रात्रि के समय थाना आमानाका के द्वारा चंदनडीह चौक नदंनवन जीई रोड के पास चेंकिग कार्यवाही के दौरान एक एक्टीवा सवार अपने वाहन को तेज गति एंव लापरवाही पुर्वक चला रहा था।

जिसे रूकवाया गया, जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम विशाल कुमार पिता राजीव कुमार उम्र 29 साल साकिन श्रीनिवास रेजीडेंसी मकान नबंर 13/310 नर्मदापुरम रोड डी मार्ट के पास भोपाल मप्र हाल पता टैगोर नगर शेख सलीम के मकान मे टिकरापारा रायपुर छग अपने रिस्तेदारो के यहां पर रहना बताया।

जिसका चालानी करवाही करते समय आरोपी द्वारा अपने आप को इंटेलीजेंस ब्युरो (I.B) मे सहायक केन्द्रीय खुफिया अधिकारी बताते हुए एक ID CARD दिखाया, जिसमे भारत सरकार का मोना गृह मंत्रालय लिखा हुआ था।

चालानी कार्यवाही करने से मना करने लगा उक्त व्यक्त्त‍ि के ID CARD पर शंका होने पर उसकी तस्दीक किया गया जो फर्जी होना पाया गया, आरोपी के विरूद्ध थाना आमानाका मे अपराध क्रमाक 286/25 धारा 319(2) 336(3) 340(2), BNS ,184 MV ACT के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया

गिरफ्तार आरोपी: विशाल कुमार पिता राजीव कुमार उम्र 29 साल साकिन श्रीनिवास रेजीडेंसी मकान नबंर 13/310 नर्मदापुरम रोड डी मार्ट के पास भोपाल मप्र हालपता टैगोर नगर शेख सलीम का मकान थाना टिकरापारा रायपुर छग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button