दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

ब्रह्माकुमारी भिलाई द्वारा “तनाव से मुक्ति” एवं “एक नई उड़ान” शिविर का आयोजन आज से

भिलाई। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय राजयोग भवन भिलाई द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मुक्तिधाम स्कूल रामनगर में ” तनाव से मुक्ति” हेतु 8 दिवसीय निशुल्क शिविर आज से प्रातः 6:30 से 8:00 तथा संध्या 7:00 से 8:30 बजे तक रहेगा। जिसमें से किसी भी एक समय में लाभ लिया जा सकता है।

तनाव से मुक्ति शिविर में मन में स्थिरता, असीम शांति, आपसी संबंधों में मधुरता, आत्मविश्वास एवं मनोबल में वृद्धि, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का विकास आदि विषयों पर शिविर को बिलासपुर से पधारी वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी जी तनाव से मुक्ति के टिप्स देंगी।

आप छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्थापित योग आयोग की प्रथम महिला सदस्य के रूप में मनोनीत हुई है। इस कार्यकाल में आपने पूरे राज्य में शारीरिक योग के साथ-साथ मन के सशक्तिकरण के लिए राजयोग की शिक्षा भी प्रदान की है।
आपने राजयोग मेडिटेशन के साथ-साथ स्वामी सत्यानंद सरस्वती (मुंगेर) महर्षि महेश योगी एवं स्वामी रामदेव (हरिद्वार) से भी योग प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

आपके जीवन में कला, संगीत, साहित्य, अध्यात्म का सुंदर समावेश है ,जो सभी को निरंतर प्रेरित करता है। आपके दिव्य सानिध्य में यह शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आप 9 वर्ष की आयु में ही ईश्वरी ज्ञान के संपर्क में आई तथा 16 वर्ष की आयु में अपना संपूर्ण जीवन विश्व कल्याण अर्थ समर्पित कर नैतिक मूल्यों द्वारा मानव सेवा के कार्य में निरंतर लगी हुई है।

साथ ही साथ कक्षा छठवीं से 12वीं के बच्चों के लिए मूल्य युक्त शिक्षाओं एवं मनोरंजन से भरपूर ज्ञानवर्धक कार्यक्रम “एक नई उड़ान” भी रहेगा,जिसका समय सुबह 9:30 से 10:30 तक रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button