दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई चरोदा निगम का चला बुलडोजर, खाली पड़े शासकीय भूमि पर किया गया था कब्जा

भिलाई 3। भिलाई-चरौदा निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी के निर्देश पर गुरूवार दिनांक 27-12-2023 को निगम की टीम ने अतिक्रमण के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए उसे धराशायी कर दिया है। निगम प्रशासन को प्राप्त जानकारी के अनुसार भिलाई-03 के बाजार क्षेत्र वार्ड क्रमांक-16 पर स्थित चंदुलाल चंद्राकर परिसर के समीप रिक्त शासकीय भूमि पर सीमेन्टेड वाउड्रिवाल लगाकर उसे अतिक्रमण किया गया था।

जिसे निगम की टीम ने सूचना प्राप्त होने के तुरंत बाद हटा दिया है। सहायक राजस्व अधिकारी अरूणिमा दुबे तथा उप अभियंता मुकेश रात्रे इस दौरान स्थल पर मौजूद रहे साथ ही संपदा विभाग से राजू वर्मा, भीषम वर्मा एवं श्यामता साहू समयपाल उपस्थित रहे।

भिलाई चरोदा निगम में दिनांक 29.12.2023 को होगी महापौर परिषद की बैठक: नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा प्रशासन द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार दिनांक 29.12.2023 को निगम कार्यालय में महापौर परिषद को बैठक आहूत की जाएगी। निगम के स्वास्थ्य अधिकारी सह निगम सचिव अश्विनी चंद्राकर ने इस आशय का पत्र जारी करते हुए बताया कि शुक्रवार दिनांक

29.12.2023 को दोपहर 1.00 बजे से मेयर इन काउंसिल की बैठक रखी गई है। जिसमें महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। इस बैठक में महापौर निर्मल कोसरे सहित परिषद सदस्य संतोषी निषाद, एम जॉनी, देवकुमारी भलावी, मोहन साहू, दिप्ती आशीष वर्मा, मनोज कुमार, ईश्वर साहू तथा एस वेंकट रमना शामिल रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button