आज 3 नंवबर 2026, दिन मंगलवार, आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि सुबह 11 बजकर 54 मिनट तक रहेगी। उसके बाद दशमी शुरू हो जाएगी। साथ ही आज चतुर्थ चातुर्मास का 13वाँ दिन, भद्रा, गण्ड मूल, विडाल योग है। आज मघा नक्षत्र रहेगा। वहीं चंद्रमा सिंह राशि में भ्रमण करेंगे। आइए जानते हैं आज का राशिफल…


मेष राशि:
विद्यार्थियों के लिए थोड़ा असमंजस की स्थिति रहेगी। प्रेम में तू-तू मैं-मैं बनी रहेगी। भावुकता बनी रहेगी। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक दें। प्रेम-संतान की स्थिति फिर भी अच्छी रहेगी। व्यापार आपका अच्छा है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।


वृषभ राशि:
गृह-कलह के संकेत हैं। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में प्रॉब्लम भी होगी। स्वास्थ्य आपका ठीक-ठाक कहा जाएगा। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम, व्यापार आपका अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मिथुन राशि:
नाक, कान, गला की परेशानी संभव है। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा लेकिन ठीक रहेंगे आप। अभी नए कोई व्यापार की शुरुआत न करें। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।


कर्क राशि:
धन हानि के संकेत हैं, इसलिए निवेश अभी मत करिएगा। जुबान पर काबू रखिएगा। थोड़ा सा धन हानि के संकेत हैं। प्रेम, संतान, व्यापार आपका अच्छा है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
सिंह राशि:
सौम्यता बनी रहेगी, फिर भी थोड़ी नेगेटिविटी भी रहेगी। प्रेम और संतान का साथ रहेगा, फिर भी थोड़ा मन बेचैन रहेगा। व्यापार आपका अच्छा है, खर्च की अधिकता थोड़ी रह सकती है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
कन्या राशि:
घबराहट और बेचैनी बनी रहेगी, अज्ञात भय सताएगा। खर्च की अधिकता रहेगी। प्रेम और संतान की स्थिति सही है, साथ बना रहेगा। व्यापार भी अच्छा है। तांबे की वस्तु दान करना शुभ होगा।
तुला राशि:
स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और संतान मध्यम है, व्यापार बहुत अच्छा है। आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। यात्रा कष्टप्रद होगी लेकिन लाभप्रद होगी। असमंजस की स्थिति वाला समाचार मिलेगा, लेकिन आगे चल के वो क्लियर होगा और अच्छा होगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि:
कोर्ट-कचहरी से बचना चाहिए, हालांकि हार नहीं होगी आपकी। सीने में विकार संभव है। प्रेम और संतान की स्थिति भी थोड़ा मध्यम है, व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
धनु राशि:
अभी यात्रा नहीं करना चाहिए आपको। मान-सम्मान पर ठेस पहुंच सकती है। धर्म-कर्म में अतिवादी न बनें। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि:
चोट-चपेट लग सकती है या किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, बचकर पार करें। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि:
जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य दोनों पर ध्यान रखिए। प्रेम, संतान भी थोड़ा मध्यम है। नौकरी-चाकरी की स्थिति मध्यम या डिस्टर्बिंग है, कोई खराबी नहीं रहेगी। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
मीन राशि:
शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। डिस्टर्बिंग समय है। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान भी मध्यम है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।



