छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मुख्यमंत्री ने 5711 लाख का ट्रांसपोर्ट नगर जनता को किया समर्पित, कहा- भिलाई-चरोदा का सर्वांगीण विकास राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता

भिलाई- 3। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा प्रवास के दौरान क्षेत्र को 10631.33 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने यहां 6516.75 लाख रुपए के 11 कार्यों का लोकार्पण और 4114.58 लाख रुपए के 70 कार्यों का भूमिपूजन किया।

सबसे बड़ी सौगात- ट्रांसपोर्ट नगर मुख्यमंत्री श्री साय ने ट्रांसपोर्ट नगर में फेज-1 लागत 2800.53 लाख रुपए, फेज-2 लागत 2910.85 लाख रुपए कुल 5711.38 लाख रुपए की लागत से बने ट्रांसपोर्ट नगर जनता को समर्पित किया। इससे व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

शिक्षा और खेल को बढ़ावा- वार्ड-22 चरोदा भाठापारा खेल मैदान लागत 149.95 लाख, वार्ड-14 नेहरू नगर स्वामी आत्मानंद स्कूल ऑडिटोरियम लागत 149.83 लाख रुपए, विद्यालय में अन्य विकास कार्य 118.53 लाख का लोकार्पण किया।

तालाबों का हुआ पुनरुद्धार- हथखोज बांधा तालाब निर्माण कार्य लागत 110 लाख, शीतला तालाब, चरोदा बस्ती लागत 98.36 लाख रूपये, डबरा पारा तालाब लागत 49.09 लाख रुपये,जरवाय तालाब लागत 43.67 लाख रुपए, दादर तालाब लागत 42.97 लाख रुपए,ठाकुर तालाब, सिरसाभाठा लागत 42.97 लाख रुपए का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने किया 70 नए कार्यों का भूमिपूजन

मुख्यमंत्री के करकमलों से नगरोत्थान मद से 2942.96 लाख रूपए की लागत के 25 कार्य, 15वें वित्त आयोग अंतर्गत 1011.60 लाख रूपये लागत के 64 कार्य, राज्य प्रवर्तित मद अंतर्गत 62.56 लाख रुपए के 2 कार्य, 14वें वित्त आयोग अंतर्गत 48 लाख रूपये लागत के 2 कार्य, अधोसंरचना मद से 49.46 लाख रूपए लागत के 4 कार्यों का भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि भिलाई-चरोदा का सर्वांगीण विकास राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। यहां के हर नागरिक तक विकास का लाभ पहुंचाना ही सरकार का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार केवल घोषणाओं में नहीं, बल्कि धरातल पर विकास कार्यों को उतारने में विश्वास रखती है। ट्रांसपोर्ट नगर, सड़क, शिक्षा, खेल, तालाबों का सौंदर्यीकरण और अधोसंरचना विकास जैसे कार्य इसी संकल्प का प्रमाण हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन कार्यों से नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। व्यापारियों को सुविधा मिलेगी, विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा का माहौल मिलेगा, खिलाड़ियों को खेल मैदान मिलेगा और आम लोगों को स्वच्छ व सुंदर वातावरण मिलेगा। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि भिलाई-चरोदा अब विकास की नई उड़ान भरने के लिए तैयार है। सरकार का प्रयास है कि हर वार्ड, हर मोहल्ला और हर परिवार विकास की मुख्यधारा से जुड़े। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में भी भिलाई-चरोदा के विकास के लिए लगातार कार्य किए जाएंगे। जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप क्षेत्र को और अधिक सुविधासंपन्न, सुंदर और आधुनिक बनाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button