दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

अल सुबह मोहन नगर बांबे आवास में दुर्ग पुलिस की सरप्राईज चेकिंग: ASP संजय ध्रुव के नेतृत्व में 100 से जवान कर रहे चेकिंग, 15 संदिग्ध पकड़ाए

दुर्ग। रविवार की सुबह करीब 4 बजे दुर्ग पुलिस के 100 से अधिक जवानों ने मोहन नगर स्थित बांबे आवास में सरप्राईज चेकिंग किया। दुर्ग पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव के नेतृत्व में यह कार्यवाही की जा रही है।

दुर्ग पुलिस को कई दिनों से बांबे आवास की लगातार शिकायत मिल रही थी, जिसके बाद रविवार की अल सुबह ये कार्यवाही की जा रही है। जिसमे जिले के राजपत्रित अधिकारी मौजूद हैं। खबर लिखे जाने तक कार्यवाही जारी है।

सरप्राईज चेकिंग के दौरान कई संदिग्धों को पकड़कर पुलिस थाने ले आई है, उनसे विस्तृत पूछताछ की जा रही है। जवानों द्वारा बांबे आवास के एक एक घरों की जांच की जा रही है और वहा रहने वालो लोगो की जानकारी ली जा रही है।

एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि ये रूटीन चेकिंग है, कांबिंग गेस्ट अभियान के तहत की जा रहीं है। अभी तक 15 संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है, अभी अभियान जारी है, अभियान पूरा होने पर पूरी जानकारी दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button