खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

नीट पीजी 2024 परीक्षा की तारीखों में बदलाव, अब ये परीक्षा तय तारीख से पहले होगा

इलेक्शन को लेकर अब नीट पीजी परीक्षा की तारीखों में बदलाव कर दिया गया है. अब ये एग्जाम तय तारीख से पहले होगा…

 

नईदिल्ली (ए)। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की तरफ से नीट पीजी 2024 एग्जाम की तारीखों में बदलाव कर दिया गया है. अब इस परीक्षा का आयोजन 23 जून होगा पहले ये परीक्षा 15 जुलाई को होनी थी. लेकिन लोकसभा चुनाव को देखते हुए ये निर्णय लिया गया है. ये कोई पहली परीक्षा नहीं जिसके शेड्यूल में बदलाव किया गया है. बीते समय में ही यूपीएससी सीएसई, आईसीएआई जैसी बड़ी परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव हुआ है।

 

नीट पीजी परीक्षा 23 जून 2024 को आयोजित किया जाएगा. जिसके नतीजे 15 जुलाई को जारी होंगे. एनएमसी के नोटिफिकेशन के मुताबिक इंटर्नशिप कट-ऑफ डेट में बदलाव नहीं हुआ है. ये फैसला पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड (पीजीएमईबी), मेडिकल काउंसलिंग कमेटी के साथ राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग, स्वास्थ्य विज्ञान महानिदेशालय और चिकित्सा विज्ञान के लिए राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित एक बैठक के वक्त हुआ है।

 

नीट पीजी एग्जाम का आयोजन पहले 3 मार्च को होना था. मगर इसकी तारीख में बदलाव कर इस सात जुलाई तक स्थगित कर दिया गया था. लेकिन अब एक बार फिर इसकी डेट में चेंज हुआ और परीक्षा 23 जून को आयोजित की जाएगी. ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं।

 

ये हैं जरूरी तारीखें

  • कब होगा नीट पीजी परीक्षा 2024 का आयोजन: 23 जून 2024
  • कब तक आ सकता है रिजल्ट: 15 जुलाई 2024 तक
  • कब होगी काउंसलिंग: 5 अगस्त 2024 से 15 अक्टूबर 2024 तक
  • शैक्षणिक सत्र की शुरुआत कब से: 16 सितंबर 2024
  • शामिल होने की अंतिम डेट: 21 अक्टूबर 2024

 

क्यों होती नीट पीजी परीक्षा?

नीट पीजी एक्सम एक एंट्रेंस एग्जाम है जो कि अंडर ग्रेजुएट्स को एमडी/एमएस या किसी और स्पेशलाइजेशन कोर्स में दाखिला लेने के लिए देना होता है. इसे नेशनल मेडिकल कमीशन एक्ट, 2019 के तहत लागू किया गया है. ये परीक्षा केवल एक बार देनी होती है व ये आपके रैंक के साथ-साथ ये भी बताता है कि आप किसी स्पेशलाइजेशन कोर्स के लिए योग्य हैं या नहीं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button