दुर्ग-भिलाई

वैशाली नगर कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर ने वार्ड 14, 21, 22, और 23 में किया चुनावी जनसंपर्क

भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 66 से विधायक प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर ने वार्ड 14,21,22, और वार्ड 23 में चुनावी जनसंपर्क किया जहां क्षेत्र के कार्यकर्ताओ व मतदाताओं ने ज़ोरदार स्वागत किया।जनसंपर्क के दौरान मुकेश चंद्राकर ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार ने जनहितैषी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश का सर्वांगीण विकास किया है। प्रदेश सरकार द्वारा राजीव गांधी किसान योजना, गोधन न्याय योजना सहित शिक्षा, स्वास्थ्य में भी क्रांतिकारी कदम उठाए गए हैं, जिससे प्रदेश के हर व्यक्ति को लाभ मिल रहा है।

श्री चंद्राकर ने सभा को संबोधित कर कहा की प्रदेश की जनता ने कांग्रेस के 5 साल के कार्यकाल को देखा है आप सभी सर्वहारा वर्ग के लिऐ कार्य हुआ है। इस बार हमारी सरकार ने घोषणा किया है जिसमें किसानों का कर्जा माफ,KG से PG तक निःशुल्क शिक्षा मिलेगी,मेडिकल और इंजीनियरिंग भी गैस सिलेंडरों पर ₹500 प्रति सिलेंडर सब्सिडी महिलाओं के खातों में जमा होंगे+ 200 यूनिट तक मिलेगी बिजली मुफ्त,17.5 लाख गरीब परिवारों को मिलेगा खुद का आवास,गरीब परिवारों को ₹10 लाख तक, APL परिवारों को 5 लाख तक इलाज की सहायता,भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना में ₹7,000 की जगह अब ₹10,000 सालाना मिलेगा।

इस अवसर पर मुकेश चंद्राकर के साथ पूर्व साडा उपाध्‍यक्ष बृजमोहन सिंह,सेवादल प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार,जे आर साहू, एमआईसी मेंबर नेहा साहू,केशव चौबे,पार्षद अभिषेक मिश्रा,उषा शर्मा,छाया पार्षद पूर्णिमा साहू,धर्मेंद्र वैष्णव,प्रवक्ता राजेश शर्मा,इतवारी देवांगन,ईश्वरी बढ़ानी,शिव साहू,विल्सन,राधेकान्त मिश्रा,विक्की शर्मा,अज्जू अहमद चौहान,समरवीर सिंह,मो सादाब, राजकुमार चौधरी,अब्दुल कादिर सिद्दीकी,मित्युजंय भगत,सतनाम सिंह,नईम बेग,राजेश गुप्ता,परविंदर सिंह,हीरा लाल साहू,अनुराग साहू,गोबिंद कोशले,विष्णु वारले,बजरंगी लाल,राकेश शर्मा, बबलू सहित शहर कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, बूथ अध्यक्ष सहित सभी विंगों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व समस्त कांग्रेसजन उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button