दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

12.89 लाख रुपए का माल लोड ट्रक को चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। दिनॉक 28.01.25 के रात्रि 2ः30 बजे घटना स्थल घडी चोैक के सामने ओव्हर ब्रीज के नीचे लक्ष्मी मेडिकल के आगे आम मुख्य मार्ग सुपेला भिलाई जिला दुर्ग दिनांक 27-28.01.2025 दरम्यानी रात प्रार्थी दुर्गेश साहु लोड ट्रक सुपेला घड़ी चौंक में खड़ी करके अपने घर शांति नगर सुपेला चला गया वापस आकर देखा तो गाड़ी वहा नही खड़ी नही थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 123/2025 धारा 305(बी) भानस कायम कर विवेचना में लिया गया था।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला द्वारा चोरी करने वालो के विरूद्ध त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त है, एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर भिलाई) सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी, उप पुलिस अधिक्षक हेमप्रकाश नायक एसीयीयु के मार्गदर्शन में अपराधियों की धरपकड़ एवं चोरी पर प्रतिबंध लगाने के निर्देशन प्राप्त है।

जिस पर सुपेला एवं एसीसीयु की संयुक्त टीम के जरीये आरोपी राजीव कुमार सिंह मामले के प्रार्थी दुर्गेश कुमार साहू के वाहन ट्रक क्रमॉक सीजी 07 एन ए 5125 के पीछे डाला मे भरी 25.510 मिट्रीक टन स्टीप्स क्वाईल किमती 12 लाख 89 हजार 567 रूपये तथा वाहन के साथ कुल जुमला 22 लाख 89 हजार 567 रूपये को चोरी कर ले गया और बिलासपुर रोड उरला क्षेत्र के कबाडी हरीचरण सिंह के कबाडी गोदाम मे 01 नग लोहे के स्ट्रीप्स क्वाईल वजनी करीब 2 टन बेचने गया है की सुचना मिलने पर घेराबेदी कर आरोपी।

राजीव कुमार सिंह पिता दिनेश कुमार सिंह उम्र 40 वर्ष साकिन कुठेला भाठा सिंगारपुर सीटी शादिल अंसारी किराये का मकान चौकी जेवरा सिरसा थाना पुलगांव लिजा दुर्ग को विधिवत गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय भेजा गया है। चोरी के ट्रक को कब्जा पुलिस लिया गया है।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि राघवेन्द्र सिंह, प्र.आर. मनीष अग्नीहोत्री, सुबोध सिंह एवं एसीयीयु से सउनि पूर्ण बहादुर, आर. भवेश पटेल, जुगनु सिंह का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button